TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP: जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट अवनीत सिंह बेदी गिरफ्तार, सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप

जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट (सिक्योरिटी) अवनीत सिंह बेदी को गाजियाबाद पुलिस ने रविवार (2 जुलाई) को गिरफ्तार किया है। बेदी पर गाजियाबाद नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है।

priyankajoshi
Published on: 2 July 2017 8:43 AM GMT
UP: जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट अवनीत सिंह बेदी गिरफ्तार, सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप
X

गाजियाबाद : जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट (सिक्योरिटी) अवनीत सिंह बेदी को गाजियाबाद पुलिस ने रविवार (2 जुलाई) को गिरफ्तार किया है। बेदी पर गाजियाबाद नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है। पुलिस के मुताबिक, अवनीत सिंह बेदी ने फर्जी कागजात तैयार कर नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया है।

फिलहाल, बेदी से पूछताछ जारी है। आरोपों के मुताबिक, बेदी ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से नगर निगम की जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है।

निगम अधिकारियों ने की शिकायत

इस मामले में 21 जून को निगम अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपों की छानबीन शुरू की और रविवार सुबह बेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, अवनीत सिंह बेदी मुंबई में तैनात थे।

क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस का कहना है कि जेट एयरवेज के अधिकारियों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस पर प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकती है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story