×

HC में रिवीजन पीटिशन पेंडिंग होने से आशियाना रेप केस का फैसला टला

दो मई 2005 की शाम 13 साल की लड़की रजनीखंड से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में चार लड़कों ने उसे कार में खींच लिया। कार को शहर के कई हिस्सों में दौड़ाते हुए उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान सिगरेट लाइटर से लड़की के अंगों को भी जलाया गया था। वारदात के बाद अंजाम देने के बाद निशातगंज में इन लड़कों ने दो और साथियों को साथ में बैठा लिया और कपूरथला ले जाकर कार को धोया।

Newstrack
Published on: 9 Feb 2016 5:57 AM GMT
HC में रिवीजन पीटिशन पेंडिंग होने से आशियाना रेप केस का फैसला टला
X

लखनऊ: दस साल पुराने चर्चित आशियाना रेप केस का फैसला टल गया है। आरोपी पक्ष ने कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए कहा कि इस मामले में उम्र को लेकर रिवीजन पीटिशन दाखिल किया है। एसे में अभी फैसले पर रोक लगा दी जाए। इसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस केस में मुख्य आरोपी गौरव शुक्ला है। कोर्ट ने पिछले साल कहा था कि वारदात के समय गौरव बालिग था। दो आरोपियों की मौत हो चुकी है।

क्या है मामला?

-दो मई 2005 की शाम 13 साल की लड़की रजनीखंड से अपने घर लौट रही थी।

-रास्ते में चार लड़कों ने उसे कार में खींच लिया। कार को शहर के कई हिस्सों में दौड़ाते हुए उसके साथ गैंगरेप किया।

-इस दौरान सिगरेट लाइटर से लड़की के अंगों को भी जलाया गया था।

-वारदात के बाद अंजाम देने के बाद निशातगंज में इन लड़कों ने दो और साथियों को साथ में बैठा लिया और कपूरथला ले जाकर कार को धोया।

कई बार रेप के बाद पुल पर फेंका था

नाबालिग को कार में ले जाकर कई जगहों पर रेप करने के बाद वे लड़की को अलीगंज में एक प्लॉट पर ले गए, जहां उसके साथ फिर से रेप किया। इसके बाद आधी रात को उसे डालीगंज पुल के पास फेंक दिया गया। यहां एक पुलिसकर्मी ने विक्टिम को देखा और आशियाना थाने लाकर मामला दर्ज किया गया। दो दिन बाद यह मामला प्रकाश में आया था।

कौन है गौरव शुक्ला

-आशियाना रेप केस का मुख्य आरोपी गौरव शुक्ला समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अरुण शुक्ला का भतीजा है। रेप के बाद गौरव शुक्ला आजाद घूमता रहा। इसी दौरान उसने शादी भी कर ली थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story