×

एशिया के सबसे बड़े गांव में मछली पकड़ते समय मिला हैंडग्रेनेड, दहशत का माहौल

Hand Grenade Found: एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में कुछ युवकों को मछली पकड़ते समय तालाब में हैंडग्रेनेड मिला है। हैंडग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Rajnish Mishra
Published on: 13 April 2022 9:49 AM GMT
Hand Grenade Found: In Asias largest village, youths got hand grenade while fishing, atmosphere of panic
X

गाजीपुर: युवकों को मछली पकड़ते समय मिला हैंडग्रेनेड

Ghazipur: गाजीपुर जनपद के गहमर गांव (Gahmar Village) से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में कुछ युवकों को मछली पकड़ते समय तालाब में हैंडग्रेनेड मिला (got hand grenade) है। हैंडग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

तालाब में मिला हैंडग्रेनेड

बताया जा रहा है एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर (Asia's largest village Gahmar) के कुछ लड़के एक तालाब में मछली पकड़ने गये हुए थे। युवकों ने मछली पकड़ने के लिए कांटा डाला। युवकों को लगा की कांटे में मछली फंस हुई है। जैसे ही कांटे को बाहर निकाला तो सभी चौक गये। कांटे में मछली की जगह हैंडग्रेनेड फंसा हुआ था। हैंडग्रेनेड देखते ही मछली पकड़ रहे युवक भाग खड़े हुए।

हैंडग्रेनेड की सूचना पुरे गांव में आग की तरह फैल गई। और लोगों में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल ही स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया की हैंडग्रेनेड को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

डमी हो सकता हैं हैंडग्रेनेड

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह (Superintendent of Police Rambadan Singh) ने बताया की हैंडग्रेनेड मिलने की सूचना गहमर थाने के प्रभारी ने हमे दी है।पुलिस अधीक्षक ने बताया की गहमर में जो हैंडग्रेनेड मिला है।उसमें जंग लगा हुआ बताया जा रहा है।संभवतः मिला हुआ हैंडग्रेनेड डमी भी हो सकता है।इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया की इसकी सूचना बम डिस्पोजल दस्ते को भी दे दी गई है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story