×

BSP ने उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा, सरकार के जवाब पर वॉकआउट

नेता प्रतिपक्ष गया चरण दिनकर ने आंकड़े देते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। रेप और हत्या आम हो गई है। सबसे ज्यादा 71 प्रतिशत महिलाओं के साथ अपराध उन इलाकों में हुए है जहां से सपा के विधायक हैं।

zafar
Published on: 30 Aug 2016 11:25 AM GMT
BSP ने उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा, सरकार के जवाब पर वॉकआउट
X

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विधानसभा में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। बसपा ने महिलाओं, दलितों और मुसलमानों को लेकर सरकार से सवाल किए। जवाब में संसदीय कार्यमंत्री आजम खान ने बसपा पर सत्ता में रहते हुए जनविरोधी काम करने के आरोप लगाए। आजम खान के जवाब से असंतुष्ट बसपा ने सदन से वॉकआउट किया।

कानून व्यवस्था पर सवाल

-विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गया चरण दिनकर ने आंकड़े देते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया।

-दिनकर ने बुलंदशहर घटना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। रेप और हत्या आम हो गई है।

-बसपा ने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा 71 प्रतिशत महिलाओं के साथ अपराध उन इलाकों में हुए है जहां से सपा के विधायक हैं।

-सबसे ज्यादा दंगे जिन इलाकों में हुए हैं, वे इलाके सपा और भाजपा विधायकों के इलाके हैं।

-बसपा ने सरकार को चुनाव से पहले मुसलमानों से किए गए आरक्षण और जेलों से रिहाई के वादों की याद दिलाते हुए कहा कि वे पूरे नहीं हुए।

बसपा का वॉकआउट

-जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आजम खान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपराधों के जो आकंड़े बताए हैं, वे सरकारी नहीं, बल्कि अखबारों में छपी खबरों के आकंड़े हैं।

-मुसलमानों के सवाल पर आजम ने बीजेपी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद की जगह इन्होंने कम से कम मंदिर तो बनवाया, बसपा संस्थापक कांशीराम ने तो बाबरी मस्जिद की जगह शौचालय बनवाने की बात कही थी।

-बसपा ने इतने पार्क बनवाए, कोई पार्क मुसलमानों के नाम पर हो तो पार्टी बताए। बसपा ने तो पशुओं के साथ भी अन्याय किया। हाथी की जगह किसी गधे की भी प्रतिमा लगवा देती तो न्याय हो जाता।

-सीएम अखिलेश यादव ने सवाल किया कि अगर आपकी सरकार में कानून व्यवस्था ठीक थी तो आप विपक्ष में क्यों बैठे हैं। कुछ लोग तो जेल में हैं।

-सरकार के जवाब से असंतुष्ट बहुजन समाज पार्टी सदन से वॉक आउट कर गई।

(फोटो साभार:टाइम्सऑफइंडिया)

zafar

zafar

Next Story