×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस के टिकट बांटने आएंगे चौधरी, संगठन का देंगे ज्ञान

 उत्तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। विधानसभा उपचुनावों की तैयारियां सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश में हासिए पर चल रही कांग्रेस पार्टी भी पूरे दमखम के साथ उपविधानसभा चुनावों में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही है।

Roshni Khan
Published on: 3 July 2019 6:21 AM GMT
विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस के टिकट बांटने आएंगे चौधरी, संगठन का देंगे ज्ञान
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। विधानसभा उपचुनावों की तैयारियां सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश में हासिए पर चल रही कांग्रेस पार्टी भी पूरे दमखम के साथ उपविधानसभा चुनावों में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और लोकसभा प्रभारी पंकज उपाध्याय गुरूवार को पार्टी के पदाधिकरियों के साथ कैंडिडेट के नामों पर मंथन करेंगे। कांग्रेस पार्टी गोविंद नगर विधानसभा सीट पर मजबूत स्थिति पर है।

ये भी देंखे:सनी देओल ने नियुक्त किया पर्सनल असिस्टेंट, हुआ बवाल, ट्वीट कर दिया ये जवाब

अखिल भारतीय कांग्रेस की हुई बैठक

गुरूवार के अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और लोकसभा प्रभारी पंकज उपाध्याय तिलक हाल में पूर्व सांसद ,विधायक ,प्रदेश पदाधिकारी ,पीसीसी सदस्य ,शहर कमेटी के पदाधिकारियों और फ्रंटल के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

इस बैठक में गोविंद नगर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी के नाम पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव जीतने के लिए खास रणनीति भी तैयार की जाएगी। कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी की सीधी टक्कर कांग्रेस से है।

ये भी देंखे:सीएम योगी का ये काम पसंद न आया PM मोदी को, बढ़ सकती है दोनों तकरार

कानपुर शहर में 10 विधानसभा सीटें है

कानपुर शहर में 10 विधानसभा सीटें है , 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 10 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि दो सीटें सपा के खाते में और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुहैल अंसारी ने जीत दर्ज की थी।

गोविंद नगर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी से दो नाम सबसे आगे चल रहे है । यदि पार्टी ब्राह्मण चेहरा उतारना चाहती है तो डीपीएस स्कूल के मालिक आलोक मिश्रा का नाम रखा जाना तय है। यदि सपा बसपा और बीजेपी तीनों दल ब्राह्मण प्रत्याशी उतारते है तो कांग्रेस पूर्व विधायक अजय कपूर पर दांव खेलेगी।

ये भी देंखे:मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज लखनऊ में, सीएम आदित्यनाथ से करेंगे मुलाकात

अजय कपूर लगातार तीन बार विधायक रह चुके है। अजय कपूर दो बार गोविंद नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे और इसके बाद वो किदवई नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे। कांग्रेस के नेताओं में उनकी गिनती दबंग नेताओं में होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अजय कपूर बीजेपी के महेश त्रिवेदी से हार गए थे।

अजय कपूर की गोविंद नगर विधानसभा में जबरदस्त पकड़ है। सभी वर्ग और समुदाय के लोगो में उनकी अच्छी पैठ है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के मुताबिक 4 जुलाई को राष्ट्रिय सचिव रोहित चौधरी और लोकसभा प्रभारी पंकज उपाध्याय तिलक हॉल में बैठक करेंगे।

ये भी देंखे:सनी देओल ने नियुक्त किया पर्सनल असिस्टेंट, हुआ बवाल, ट्वीट कर दिया ये जवाब

शहर कमेटी के पदाधिकारियों से गोविंद नगर विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। कमेटी की तरफ से दो नाम सुझाए जाएगें पहला पुर्व विधायक अजय कपूर का और दूसरा नाम आलोक मिश्रा का। इसके साथ ही पार्टी पूरे दम के साथ के ये उपचुनाव लड़ेगी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story