×

UP Breaking: अतीक के परिवार में अब तीन वांटेड! शाइस्ता और जैनब के बाद एक और महिला पर एक्शन

Atiq Ahmad Sister: अतीक अशरफ की हत्या के बाद अब परिवार की महिलाओं की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

Snigdha Singh
Published on: 2 April 2024 7:10 AM GMT (Updated on: 2 April 2024 8:07 AM GMT)
Atiq Sister Aisha Noori declared wanted
X

Atiq Sister Aisha Noori declared wanted (Photo: Social Media)

Atiq Ahmad: माफिया अतीक और अशरफ अहमद की हत्या को तकरीबन एक साल होने वाला है। अतीक के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अभी तक अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा ही वांटेड लिस्ट में थी। लेकिन अब वांटेड सूची में एक और नाम बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा अतीक की बहन आयशा नूरी को भी वांटेड घोषित कर दिया गया। पुलिस बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के साथ ही अन्य आपराधिक मामलों में इनकी तलाश में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश सरकार भले ही कानून व्यवस्था के बेहतर होने का दावा कर रही है लेकिन पुलिस को मिल रहीं नाकामयाबियां कुछ है ही बयां कर रही है। पिछले एक साल से पुलिस को तीन महिलाएं चकमा दे रही लेकिन उनका कोई सुराग भी नहीं लगा पा रही है। दरअसल, उमेशपाल हत्याकांड में नाम आने के बाद पहले शाइस्ता परवीन फिर धीरे-धीरे जैनब फातिमा और आयशा नूरी भी फरार हो गई। पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन तीनों को पकड़ने में कामियाबी हासिल नहीं कर सकी। इसी कड़ी में पुलिस ने आयशा नूरी को भी वांटेड घोषित कर दिया। मालूम हो कि शाइस्ता पर 50 हजार का और जैनब पर 25 हजार का इनाम घोषित हो चुका है।

आयशा नूरी पर क्या आरोप

पुलिस के अनुसार उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद व अशरफ के ऊपर शिकंजा कसा तो अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और बहन आयशा नूरी खुलकर सामने आ गई। दोनों ने मिलकर न्यायालय में कई बार याचिकाएं दाखिल कर बचाव की गुहार लगाई। इस दौरान जैनब फातिमा और आयशा नूरी कई बार मीडिया से मुखातिब हुईं। अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार के 2 बड़े नेताओं ने बाई अतीक का पैसा लिया और वापस नहीं किया।

वहीं, 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आयशा नूरी के पति डॉक्टर अखलाक को भी पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोप है कि हत्या के बाद शूटरों को अपने मेरठ स्थित घर पर पनाह दी और उन्हें पैसे देकर मदद की थी। पनाह देने का सीसीटीव फुटेज भी डॉक्टर अखलाक के घर का सामने आया था। पुलिस का कहना है कि उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम भी डॉ अखलाक के घर पहुंचा था। वहीं आयशा नूरी भी मौजूद थी।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story