×

अगस्त क्रांति: प्रदेशभर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, लगाए मोदी विरोधी नारे, कई गिरफ्तार

अगस्त क्रांति के अवसर पर प्रदेश भर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है।गोरखपुर और बनारस समेत कई जगह कांग्रेसियों ने मोदी विरोधी नारे लगाए। आ

tiwarishalini
Published on: 9 Aug 2017 10:36 AM GMT
अगस्त क्रांति: प्रदेशभर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, लगाए मोदी विरोधी नारे, कई गिरफ्तार
X

लखनऊ: अगस्त क्रांति के अवसर पर प्रदेश भर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी है।गोरखपुर और बनारस समेत कई जगह कांग्रेसियों ने मोदी विरोधी नारे लगाए। आज 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' आंदोलन की 75वें वर्षगांठ को प्रदेशभर में बड़े ज़ोरों से मनाया गया। इसी क्रम में गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता जैसे महान मूल्यों की रक्षा हेतु संघर्ष करने की शपथ ली।

मोदी के खिलाफ नारेबाजी, कई गिरफ्तार

- इसी दौरान योगी 'मोदी गद्दी छोड़ो' जैसे मोदी विरोधी नारे लगाने के चलते पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

- पुलिस ने लगभग 12 लोगों को हिरासत में लिया।

प्रदेश सरकार की तानाशाही से त्रस्त जनता

- गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सैयद जमाल ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये से प्रदेश व देश की जनता त्रस्त है। ये सरकार विपक्ष को खत्म करने की साज़िश कर रही है, जिसका हम विरोध करते है।

वाराणसी में भी कांग्रेसी गिरफ्तार

- अगस्त क्रांति मना रहे सैकड़ों लोग वाराणसी जिला मुख्यालय पहुंचे और मोदी ीके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

- इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने उनको काफी बार शांत करने की कोशिश की मगर वो नहीं माने।

- इसके बाद पुलिस ने दर्जन भर कोंग्रेसियों को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें रायबरेली में कांग्रेसियों का हंगामा...

- रायबरेली में क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने मोर्चा निकाला। इस दौरान उन्होंने मोदी और योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

- कांग्रेसियों ने 'मोदी-योगी गद्दी छोड़ो' के नारे लगाये और जमकर आक्रोश जाहिर किया।

- ये मोर्चा युवाओं ने युवा नेता गोविंद सिंह आजादवादी के नेतृत्व में निकाला।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story