×

जल भराव से आढ़तियों में आक्रोश, कर रहे हड़ताल, मंडी में पसरा सन्नाटा

गल्ला मंडी आढ़तियों में बुधवार से शुरू हुई अनिश्चित कालीन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। इसके चलते गल्ला मंडी परिसर में चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 6:40 PM GMT
जल भराव से आढ़तियों में आक्रोश, कर रहे हड़ताल, मंडी में पसरा सन्नाटा
X

औरैया: मंगलवार की देर शाम हुई बारिश ने मंडी आढ़तियों को लाखों रुपए की क्षति पहुंचा दी थी। जिसके बाद से मंडी आढ़तियों में आक्रोश व्याप्त था। जिसके चलते उन्होंने अपनी आढते की किये जाने की घोषणा कर दी थी।

हड़ताल के चलते मंडी में पसरा सन्नाटा

इसको लेकर गल्ला मंडी आढ़तियों में बुधवार से शुरू हुई अनिश्चित कालीन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। इसके चलते गल्ला मंडी परिसर में चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा। पूरे दिन आढ़तों के शटर गिरे रहे। मामला तूल पकड़ते देख मंडी सचिव ने नालों की सफाई के लिए जेसीबी मंगाकर नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया है। इस संबंध में गल्ला आढ़ती संघ अध्यक्ष शिवकांत पाठक व महामंत्री जमाली सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में हर साल आढ़तियों के सामने जल भराव की समस्या विकराल हो जाती है।

ये भी पढ़ें- विकास दुबे की उज्जैन में दिखाई गई गिरफ्तारी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा: अखिलेश

इस बावत मंडी प्रशासन को भी पूरी जानकारी है। बावजूद इसके बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं कराई गई। जिसके परिणाम स्वरुप आढ़तियों व किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठना पड़ा। उन्होंने मंडी प्रशासन से जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान कराए जाने की मांग की है।

हर वर्ष होता है आढ़तियों का लाखों का नुकसान

इस संबंध में मंडी सचिव राजेश कुमार ने बताया कि आढ़तियों की मांग पर नालों की सफाई कराई जा रही है। बताया कि यह कोई स्थाई समाधान नहीं है क्योंकि मंडी का निर्माण बहुत पुराना है। उस समय सड़कें नीचे थीं। लेकिन अब सड़को के निर्माण के बाद वह ऊंची हो गई हैं। जबकि आढ़तें नीची हैं। ऐसे में बरसात का पानी मंडी में भरना स्वाभाविक है। हालांकि हम लोग उसके स्थाई समाधान के लिए भी योजना बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 11 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या दिवस, जानें क्या है इस साल की थीम

बताते चलें कि बरसात के मौसम में प्रति वर्ष मंडी आढ़तियों का लाखों रुपए का अनाज पानी में भीग कर खराब हो जाता है। मगर इस ओर मंडी प्रशासन कोई भी ध्यान नहीं देता है। जिसके चलते यह समस्या प्रतिवर्ष उत्पन्न हो जाती है। मंडी आढ़तियों का कहना है कि यदि मंडी प्रशासन इस ओर ध्यान दें तो और आढ़तियों को होने वाला नुकसान बचाया जा सके। फिलहाल व्यापारियों को मनाए जाने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा नालों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

Newstrack

Newstrack

Next Story