×

महिलाएं होगी सशक्त, औरैया में आयोजित हुआ मिशन शक्ति, SP ने सुनी समस्या

एसपी अपर्णा गौतम ने मौजूद मातृ शक्ति को उनकी सुरक्षा का बोध कराया। कहा कि आज की नारी अबला नहीं है। लेकिन आज भी गलत व्यक्ति का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती हैं।

Chitra Singh
Published on: 27 Feb 2021 12:40 PM GMT
महिलाएं होगी सशक्त, औरैया में आयोजित हुआ मिशन शक्ति, SP ने सुनी समस्या
X
महिलाएं होगी सशक्त, औरैया में आयोजित हुआ मिशन शक्ति, SP ने सुनी समस्या

औरैया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन जुटा हुआ है। जिसके तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने महिला थाने पहुंचकर महिलाओं की समस्या कर उनका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। सदर ब्लाक सभागार में महिला थाना की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीओ सिटी व पीटीओ के अलावा नई किरण प्रोजेक्ट के कोआर्डिनेटर मौजूद रहे।

आज की नारी अबला नहीं- एसपी

कार्यक्रम में एसपी अपर्णा गौतम ने मौजूद मातृ शक्ति को उनकी सुरक्षा का बोध कराया। कहा कि आज की नारी अबला नहीं है। लेकिन आज भी गलत व्यक्ति का विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती हैं। कहा कि अब उन्हें डरने की जरूरत नहीं। किसी भी समस्या के आने पर बिल्कुल घबराएं नहीं। शासन की ओर से महिला हेल्प लाइनों का प्रयोग कर तत्काल सूचना दें। समय रहते उनके पास मदद को पुलिस पहुंच जाएगी। इसलिए अपनी आत्म सुरक्षा को महिला को खुद भी जागरूक होना पड़ेगा।

शासन ने 112, 1090 आदि हेल्प लाइन की सुविधा दी

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि शासन ने 112, 1090 आदि हेल्प लाइन की सुविधा दी। कहा कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अपरिचित व्यक्ति से शेयर न करें। सूनसान रास्ते पर अकेले न जाएं। अब तो रात में देर होने पर 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस की गाड़ी द्वारा घर तक पहुंचाने की सुविधा है। कार्यक्रम में पीटीओ रेहाना बानो ने कहा कि ज्यादातर महिलाएं अपने बालों में पिन लगाकर रखतीं हैं। कभी भी कोई व्यक्ति अकेला पाकर आपके साथ यदि अभद्रता करने का प्रयास करता है। तो बिना समय गवाएं बालों में लगी पिन का अपनी आत्मरक्षा के लिए उपयोग करें। साथ ही पुलिस हेल्प लाइन पर सूचना दें।

mission shakti

परेशानी होने पर तत्काल दें जानकारी

महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल उनके नंबर पर जानकारी दें। महिला थाना पुलिस उनकी समस्या का निदान कराने को सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में नई किरण प्रोजेक्ट के कोआर्डिनेटर दिलीप गुप्ता, पुष्पा शर्मा, संजीव तिवारी, छाया तिवारी, नेहा शुक्ला, शबाना बेगम के अलावा महिला थाना पुलिस कर्मी मौजूद रहीं।

रिपोर्ट- रिपोर्ट प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story