×

Auraiya News: शादी की खुशियों में पसरा मातम, जाने क्या हुआ एक ही घर की 4 किशोरियों के साथ

शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई जब पांच किशोरियों यमुना में नहाने के लिए गई हुई थी। नहाते समय चार किशोरियां तेज बहाव होने के कारण नदी में बह गई।

Pravesh Chaturvedi
Reporter Pravesh ChaturvediPublished By Shweta
Published on: 16 Jun 2021 1:07 PM GMT (Updated on: 16 Jun 2021 1:10 PM GMT)
रोते-बिलखते परिजन
X

रोते-बिलखते परिजन

Auraiya News: जब किसी का समय बदलता है तो खुशियां अपने आप उसके घर का रास्ता छोड़ जाती हैं। खुशियों भरे एक ऐसे ही आंगन में उस वक्त बड़ी ट्रेजडी हो गई जब शादी के मंडप में ढोलक के थप की जगह पर चीखने चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगी। मामला यह है कि शादी समारोह में आई चार किशोरियां एक साथ यमुना में डूब कर काल के गाल में समा गई। ऐसा ही एक मामला बुधवार को जनपद औरैया के थाना अयाना क्षेत्र में देखने को मिला।

अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की देर शाम उस समय शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई जब पांच किशोरियों यमुना में नहाने के लिए गई हुई थी। नहाते समय चार किशोरियां तेज बहाव होने के कारण नदी में बह गई जबकि उनके साथ गई एक अन्य किशोरी ने दौड़कर इसकी जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी थी। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह आनन-फानन में यमुना नदी के समीप पहुंचे और गांव वालों के सहयोग से लापता किशोरियों की तलाश करने लगे।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी गोताखोरों के माध्यम से यमुना में डूबी किशोरियों की तलाश शुरू करा दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि यह सभी लोग हरिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे और नदी के पास सेल्फी लेने गए हुए थे। सेल्फी लेने के दौरान कीर्ति का पैर फिसला और वह नदी में गिर पड़ी। नदी में कीर्ति को गिरता देख उसके साथ गई चार अन्य किशोरियां उसे बचाने के लिए दौड़े मगर तेज बहाव होने के कारण तीन किशोरियां कीर्ति के साथ ही यमुना नदी में बह गई।

गांव में छाया मातम

चारों किशोरियों को यमुना नदी में डूबते देख प्रियंका ने इसकी जानकारी ग्रामीणों सहित परिजनों को दी। आनन-फानन में पहुंचे परिजन गोताखोरों के माध्यम से यमुना में डूबी चारों किशोरियों की तलाश में जुट गए। मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था कि शादी में आई किशोरिया सदा के लिए ही परिजनों व अपने रिश्तेदारों को अलविदा कह गई और काल के गाल में समा गई। बताते चलें कि चारों किशोरियों के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शवों को ग्राम फरिहा में लाया गया। वहीं दूसरी ओर जो बारात धूमधाम से निकलनी चाहिए थी वह गम के माहौल में निकाली गई।

सदमे में लोग

परिजनों द्वारा जानकारी दी गई कि कल्पना पुत्री स्वर्गीय रमेश कुमार बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया कि एक माह पूर्व ही कल्पना के पिता की मौत हो गई थी और उसकी मौत के बाद मां कांति देवी बदहवास हो गई। कल्पना पांच भाई बहन थे। कीर्ति पुत्री अशोक कुमार अहेरीपुर की निवासी है वह पांच बहन एक भाई थे जिसमें तीन बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि आकांक्षा पुत्री सुशील कुमार निवासी अहेरीपुर दो भाइयों के बीच एकलौती बहन थी। इसी प्रकार तनु पुत्री जितेंद्र कुमार निवासी फफूंद इंटर की छात्रा थी और यह भी दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। इन चारों किशोरियों की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। दरवाजे पर कोई भी खुशी का मंजर देखने को नहीं मिल रहा है। शादी का मंडप सूना पड़ा हुआ है और चारों ओर सिर्फ चीत्कार व अश्रु भरी आंखें दिखाई दे रही है। इस वीभत्स हादसे को लेकर जनप्रतिनिधि भी पीड़ितों के घर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे हैं। बुधवार को राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य सहित अन्य भाजपा नेता भी पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए पहुंचे।

Shweta

Shweta

Next Story