×

Auraiya News: नहाने गई चार किशोरियां यमुना में डूबीं, दो के शव मिले

औरैया जिले के अयाना थाना ग्राम फरिहा में मंगलवार देर शाम नहाने गई चार किशोरी यमुना नदी में डूब गईं।

Pravesh Chaturvedi
Published on: 15 Jun 2021 4:55 PM GMT
Auraiya News: नहाने गई चार किशोरियां यमुना में डूबीं, दो के शव मिले
X

Auraiya News: यमुना नदी में चार की किशोरियां नहाने के लिए गई थी। उसी दौरान तेज बहाव के चलते सभी बहने लगी। वही उन्हीं के साथ नहा रही एक किशोरी ने किशोरियों को बहता देख दौड़कर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अपने प्रयासों से किशोरियों को ढूंढने के प्रयास किए। किसी द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। आनन-फानन में पुलिस भी पहुंच गई जहां पर किशोरियों की तलाश गोताखोरों के माध्यम से शुरू करा दी गई थी। फिलहाल दो किशोरियों के शव को गोताखोरों ने यमुना नदी से बाहर निकाल लिया है। अन्य दो किशोरियों की तलाश अभी भी जारी है।

अयाना थाना ग्राम फरिहा में मंगलवार देर शाम नहाने गई चार किशोरी यमुना नदी में डूब गईं। उनके साथ नहा रही किशोरी ने ग्रामीणों को सूचना दी। तेज बहाव के कारण चारों किशोरी दूर तक चली गई। सूचना पहुंची पुलिस ने आनन-फानन गोताखोरों को बुलाया, उनकी तलाश की जारी है। यमुना में डूबी किशोरी फरिहा गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने आईं थी।

सोमवार को फरिहा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई थी

ग्राम फरिहा निवासी दीपक के पुत्र सुरेश कुमार का सोमवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम हुआ था। इसमें उनके रिश्तेदारी भी शामिल होने आए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे इटावा जिले की 18 वर्षीय प्रियंका पुत्री मान सिंह, अहेरीपुर गांव निवासी चचेरी बहन कीर्ति पुत्री अशोक कुमार, आकांक्षा पुत्री सुशील कुमार, कल्पना पुत्री रमेशचंद्र व तनु पुत्री जितेंद्र कुमार गांव किनारे यमुना नदी में नहाने गई हुई थी। तेज बहाव होने के कारण कीर्ति, आकांक्षा, कल्पना व तनु नदी में डूब गई जबकि प्रियंका तेज बहाव में नदी किनारे आ गई।

चारों किशोरियों के डूबने की बात प्रियंका ने रोते-रोते गांव में जाकर बताई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में गांव के ही गोताखोर नदी में उनकी तलाश करने लगे। सूचना पर अजीतमल सीओ प्रदीप कुमार व थाना निरीक्षक नवीन कुमार मौके पर पहुंचे। गोताखोरों द्वारा काफी प्रयास किए जाने के उपरांत यमुना नदी से कीर्ति एवं तनु के शवों को बरामद किया गया। किशोरियों की मौत हो जाने की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story