×

Auraiya Political News: सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप, भाजपा कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहा जिला प्रशासन

समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहा है। प्रशासन जिला पंचायत चुनाव को अपने स्तर से देखकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराए जाने के लिए लगातार सदस्यों पर दबाव बना रहा है।

Pravesh Chaturvedi
Written By Pravesh ChaturvediPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 2 July 2021 10:57 AM GMT (Updated on: 2 July 2021 10:58 AM GMT)
Auraiya Political News: सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप, भाजपा कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहा जिला प्रशासन
X

Auraiya News: शनिवार 3 जुलाई को होने वाले जिला पंचायत के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं सदस्यों को मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनकर कार्य कर रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ही जिला पंचायत चुनाव को अपने स्तर से देखकर भाजपा के पक्ष में मतदान कराए जाने के लिए लगातार सदस्यों पर दबाव बना रहा है।

बता दें कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बने हुए हैं। उनके इशारे पर ही सदस्यों को दबाव में लिया जा रहा है तथा उनसे भाजपा के पक्ष में वोट करने की हिदायत भी दी जा रही है। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन समाजवादी पार्टी के जीते हुए जिला पंचायत सदस्य व निर्दलीय सदस्यों के ऊपर दबाव बनाते हुए सत्ताधारी दल का समर्थन किए जाने की बात कह रहा है।

सपा प्रत्याशी रवि दोहरे pic(social media)

जिला प्रशासन पूरी तरह कर रहा है BJP की मदद : राजवीर सिंह

जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ 5 ही सदस्य जीते हैं। यदि वह चुनाव जीतकर आते हैं तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें यह जीत दिलाई गई है। और इसमें कोई भी दोराय नहीं रह जाएगी कि जिला प्रशासन ने पूरी तरह से सत्ता के इशारे पर कार्य किया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 10 सदस्य उन्हीं के समर्थित प्रत्याशी हैं। जबकि तीन ऐसे सदस्य जीते हैं जो बागी होकर चुनाव लड़े थे और उन्होंने जीत हासिल की मगर अब उनकी भी आस्था समाजवादी पार्टी के प्रति है। कहा कि सत्ता के इशारे पर जिला प्रशासन पूरी तौर पर भारतीय जनता पार्टी की मदद कर रहा है। जिला अध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए उन्हें जनाधार दिया है। इसलिए वह इतनी बड़ी संख्या में चुनाव जीत कर आए हैं। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी ही चुनाव जीतेगा।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story