×

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गए 5 वाहन, 3 लोग हुए गए घायल

Auraiya News: जिले में एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ashraf Ansari
Published on: 10 Feb 2024 7:35 AM GMT
Auraiya news
X

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गए 5 वाहन (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: जिले में एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे के बाद बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुए वाहन

औरैया जिले में शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के यमुना पुल पर अचानक से एक के बाद एक पांच वाहन आपस में जा टकराये। बतातें चले कि मामला जालौन और औरैया बॉर्डर का है। यहां तेज रफ्तार की गति होने की वजह से एक वाहन पहले दूसरे वाहन से टकराया फिर पीछे से आ रहे बाकी के बाहर दूसरे वाहन से जा टकराये। इस हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि कुछ लोग घायल अवस्था में पड़े हुए हैं जिनको बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल के लिए भेजने का काम किया गया।

वाहनों के आपस में टकराने के बाद लगा जाम

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की यमुना पुल पर अचानक से एक के बाद एक आपस में पांच बहनों के टकराये जाने के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लगने लगा। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां क्रेन की मदद से सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों को हटाने का काम किया गया। इस मामले में पुलिस की तरफ से बताया गया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की यमुना पुल पर एक हादसे की खबर सामने आई थी इस मामले के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे थे जहां देखा था कि हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग रहा था तो वहां से हादसे का शिकार हुए वाहनों को हटाने का काम किया गया। एक्सप्रेसवे को पूरी तरीके से सुचारू रूप से चालू किया गया। वहीं कुछ लोग रास्ते में घायल हुए थे उनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story