×

Auraiya News: बीजेपी के नए जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Auraiya News: डॉक्टर सर्वेश कठेरिया को बीजेपी की तरफ से जिला अध्यक्ष बनाया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 23 March 2025 4:31 PM IST
Auraiya News
X

BJP new district president Dr Sarvesh Katheri (Social Media)

Auraiya News: डॉक्टर सर्वेश कठेरिया को बीजेपी की तरफ से जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनका उनके समर्थकों ने हार माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।

बीजेपी ने सर्वेश कठेरिया को बनाया था जिला अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश के सभी 75 जिले के जिला अध्यक्ष को बदल दिया है और नए चेहरे पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की कमान सोंपी है। ऐसा ही कुछ औरैया में भी देखने को मिला है जहां भारतीय जनता पार्टी ने डॉक्टर सर्वेश कठेरिया पर भरोसा जताया और उन्हें जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उनको जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर जाग उठी और सर्वेश कठेरिया का जगह-जगह पर भव्य स्वागत होना शुरू हो गया।

अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे

बताते चले की डॉक्टर सर्वेश कठेरिया पेशे से एक चिकित्सक है और मुरादाबाद कस्बे में रहते हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। जिला अध्यक्ष बनने से पहले सर्वेश कठेरिया भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं तो वहीं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा से महामंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका जगह-जगह पर पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वागत कर रहे हैं।

कठेरिया ने कहा कि पार्टी की तरफ से जो बड़ी जिम्मेदारी हमको दी गई है उस बड़ी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाने का काम करेंगे। पार्टी की नीतियों पर खरा उतरेंगे। जनता को पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे। वही कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का पूरी तरीके से सम्मान किया जाएगा और उनका ख्याल भी रखा जाएगा।

वहीं, डॉक्टर कठेरिया के जिला अध्यक्ष बनने पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनू राजपूत, मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, सुधांशु शेखर अग्निहोत्री के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story