×

Auraiya: BSP मंडल प्रभारी ने कहा- गरीबों-पिछड़ों के साथ होगा हमारा गठबंधन, मायावती को बताया 'आयरन लेडी'

Auraiya News: यूपी के औरैया जिले में बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी अनिल पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Ashraf Ansari
Published on: 15 Jan 2024 12:52 PM GMT
Auraiya News
X

BSP के मंडल प्रभारी अनिल पाल (Social Media)

Auraiya News: यूपी के औरैया जिले में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के मंडल प्रभारी अनिल पाल पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अनिल पाल ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही, यूपी की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मंडल प्रभारी

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी की प्रमुख मायावती का सोमवार (15 जनवरी) को जन्मदिन प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर औरैया में भी बीएसपी प्रमुख मायावती का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर कानपुर मंडल के बीएसपी प्रभारी अनिल पाल पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने उनके अंदर जोश भरने का काम किया। बताते चलें कि, अनिल पाल जालौन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि, इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। आप लोग अभी से तैयारी में जुट जाएं। लोगों के बीच पहुंचकर बहन कुमारी मायावती के द्वारा किए गए कार्यकाल के बारे में जानकारी दें।

अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी

कानपुर मंडल से बीएसपी के प्रभारी अनिल पाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि 'इस वक्त प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है। यहां बेटियां-महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। यहां आए दिन उनके साथ आपराधिक मामले देखने को मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में मायावती जी की सरकार थी तो यहां पर किसी भी तरीके का अपराध नहीं हुआ करता था। इसीलिए बहन कुमारी मायावती को आयरन लेडी कहा गया है। आगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोग किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रहे हैं। हमारा गठबंधन श्रवण के साथ में होगा। दलित के साथ में होगा। पिछड़ों के साथ में होगा। अति पिछड़ों के साथ में होगा और गरीबों के साथ में होगा ना किसी दल के साथ में होगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story