×

Auraiya News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

Auraiya News: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके बाद ई-रिक्शा पलट गया और हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 24 May 2024 3:26 PM GMT (Updated on: 26 May 2024 3:18 PM GMT)
Speeding car collides with e-rickshaw, half a dozen people injured
X

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल: Photo- Newstrack

Auraiya News: औरैया जिले में इस वक्त तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिनकी चपेट में आकर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। तेज रफ्तार से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके बाद ई-रिक्शा पलट गया और इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर

फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अछल्दा रोड पर ई-रिक्शा पर सवार होकर लोग जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिसके बाद ई - रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों की टीम कर रही घायलों का इलाज

दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों को कहना है कि एक व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, बाकी की लोगों का इलाज लगातार जारी है। कुछ लोगों के सिर पर चोट थी उनकी मरहम पट्टी कर दी गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिए जा रहा है जांच पड़ताल की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। वही जल्द ही घायल स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचेंगे। वहीं सड़क दुर्घटना में गए हुए लोगों ने बताया है कि उनके ई-रिक्शा में कार ने ही टक्कर मारी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story