Auraiya News: खतरे के निशान पर पहुंची चंबल नदी, डीएम ने मौके का किया मुआयना

Auraiya News: नदी का पानी 112 मी. चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रहा है। जिसके बाद से एक रास्ते से दूसरे रास्ते को जोड़ने वाले कई मार्ग पूरी तरीके से बंद हो गए हैं, गांव में पानी पहुंच गया है।

Ashraf Ansari
Published on: 14 Sep 2024 9:47 AM GMT
Auraiya News: खतरे के निशान पर पहुंची चंबल नदी, डीएम ने मौके का किया मुआयना
X

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में इस वक्त यमुना नदी खतरे के निशान पर बह रही है। जिसके बाद नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए अब चिंता बढ़ गई है। वहीं प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी जा रही है।

यमुना नदी ने लोगों की बढ़ाई चिंता

औरैया जिले से गुजरी यमुना नदी इस वक्त खतरे की निशान से ऊपर बह रही है। क्योंकि लगातार हो रही बारिश के बाद से कोटा बैराज और सिंध नदी से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी 112 मी. चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रहा है। जिसके बाद से एक रास्ते से दूसरे रास्ते को जोड़ने वाले कई मार्ग पूरी तरीके से बंद हो गए हैं, गांव में पानी पहुंच गया है। जिसके बाद से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां हर घंटे 15 से 20 सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है जो की नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए चिंता को बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

डीएम-एसपी ने यमुना नदी का लिया जायजा

कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी जिलाधिकारी ड़ॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी और अभिजीत आर शंकर को हुई तो वह मौके का मुआयना करने के लिए पहुंच गए। यहां नदी के किनारे मौजूद सिकरोड़ी पुल पर चढ़कर अधिकारियों ने यमुना नदी के बड़े जलस्तर को दिखा।

गांव वालों को किया गया अलर्ट

वहीं संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि नदियों के बढ़ते जल स्तर पर नजर बराबर बना कर रखी जाए। नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा जाए। जहां-जहां यमुना नदी का पानी पहुंच रहा है उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए कहें।

क्या कहा डीएम ने

जिला अधिकारी ड़ॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि "अगर बाढ़ की स्थिति होती है तो उससे निपटने की भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। इस दौरान मौके पर लेखपाल के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्हें आदेश दिए गए कि लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो।"

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story