Auraiya: महिला डॉक्टर की हत्या के बाद डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD बंद

Auraiya: महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ के लोग सड़कों पर उतरकर महिला डॉक्टर को इंसान दिलाने की लगातार मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 17 Aug 2024 10:05 AM GMT
Auraiya news
X

महिला डॉक्टर की हत्या के बाद औरैया में डॉक्टरों ने की हड़ताल (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: बंगाल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद औरैया में डॉक्टरों के द्वारा हड़ताल शुरू कर दी गई है। यहां डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाओं को बंद करते हुए महिला के लिए इंसाफ मांगा तो वही दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

महिला डॉक्टर की हत्या के बाद डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े डॉक्टर और स्टाफ के लोग सड़कों पर उतरकर महिला डॉक्टर को इंसान दिलाने की लगातार मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है जहां जगह पर सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के द्वारा हड़ताल की जा रही है। ऐसा ही कुछ शनिवार को औरैया जिले में देखने को मिला। यहां बने मेडिकल कॉलेज और 100 बेड अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में हड़ताल शुरू कर दी। यहां डॉक्टरों के साथ-साथ स्टाफ के लोग भी हड़ताल में शामिल हुए। बताते चले कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा हड़ताल को लेकर आवाहन किया गया था और उसके बाद देश के तमाम राज्यों में हड़ताल का असर होता हुआ दिखाई दिया।

इमरजेंसी सेवाएं रही चालू

मेडिकल कॉलेज और 100 बेड हॉस्पिटल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल किए जाने के द्वारा स्टाफ के लोगों ने “वी वांट जस्टिस“ के नारे लगाए वही डॉक्टरों के द्वारा मांग की गई कि इस घटना में जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे आगे कभी भी इस तरीके की घटना न घट सके। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाओं को ठप किये जाने के मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुबह कुछ समय के लिए ओपीडी सेवाएं को खोला गया था लेकिन जब हड़ताल शुरू तो ओपीडी सेवाओं को बंद कर दिया गया। वहीं मरीजों को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो सके जिसको लेकर इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरीके से चालू है। इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है की हड़ताल के दौरान मरीजों को कोई परेशानी ना हो सके।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story