Auraiya News : फांसी के फंदे पर झूलता मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम

Auraiya News : औरैया में पेड़ पर फांसी के फंदे से एक व्यक्ति का शव झूलता पाया गया। मामले की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो मौके पर पहुंचे।

Ashraf Ansari
Published on: 28 Aug 2024 12:10 PM GMT
Auraiya News : फांसी के फंदे पर झूलता मिला किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम
X

Auraiya News : औरैया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बता दें कि रतनपुर गांव में रहने वाले 55 साल के परशुराम ताजपुर गांव में अपने खेतों पर मंगलवार शाम को धान की फसल में पानी लगाने के लिए गए थे। जहां से वह वापस नहीं आए। वहीं बुधवार को सुबह ताजपुर गांव में एक व्यक्ति आम के पेड़ के पास से गुजर रहा था, तभी उसने पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। वहीं, शव के पास में साइकिल और चप्पल भी पड़ी हुई पाई गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच है। इस घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भे दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जो मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

क्षेत्राधिकारी भारत पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां पर फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल कराई गई। प्रथम दृष्टि से यही लगता है कि फांसी लगाकर परशुराम ने आत्महत्या की हो, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिवार के लोगों ने किसी पर भी किसी भी तरीके का आरोप नहीं लगाया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story