Auraiya News: यमुना नदी का बढ़ने लगा जलस्तर, ग्रामीणों में फैली दहशत

Auraiya News: औरैया जिले के किनारे से गुजरी यमुना नदी एक बार फिर से लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। क्योंकि यहां लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Ashraf Ansari
Published on: 18 Aug 2024 8:55 AM GMT
Auraiya News
X

यमुना नदी का बढ़ रहा जलस्तर (Pic: Social Media)

Auraiya News: औरैया में अचानक से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। यहां धीरे-धीरे पानी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है जो कि लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है।

हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर

औरैया जिले के किनारे से गुजरी यमुना नदी एक बार फिर से लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। क्योंकि यहां लगातार यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोग काफी चिंता में आ गए हैं। यहां हर घंटे जलस्तर में 10 से 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखने को मिलती हुई दिखाई दे रही है। यमुना नदी के किनारे कुछ ऐसे भी गांव हैं जहां नदी का पानी पहुंच गया है। यहां यमुना नदी का जलस्तर 109 सेंटीमीटर पहुंच गया है जो की धीरे-धीरे खतरे की निशान पर पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है।

बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। उप जिलाधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पानी का जलस्तर बढ़ने को लेकर कई जगह पर चौकिया बनाई गई हैं। यहां भी अगर पानी का जलस्तर बढ़ता है और लोगों तक पहुंचता है तो जो चौकियां बनाई गई हैं उनमें तैनात हमारे कर्मचारी लोगों की मदद करने के लिए पहुंच जाएंगे। वहीं लगातार पुलिस भी उन इलाकों में पहरा दे रही है जहां पर पानी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एसडीएम का कहना है कि अभी पानी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है, लेकिन उससे पहले तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, यमुना नदी के किनारे बसे गांव में पहुंचकर लोगों से अपील की जा रही है कि अगर कहीं भी पानी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे तो आप लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं। बताते चलें कि पिछले साल यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा था जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story