×

Auraiya News: कैंसर को लेकर संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान लोगों को दिलाई शपथ

Auraiya News: औरैया में विचित्र पहल सेवा समिति लगातार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जागरूक करने का काम करते रहे हैं। जिससे लोग जानलेवा बीमारियों से बच सके।

Ashraf Ansari
Published on: 2 March 2025 12:20 PM IST
Auraiya News: कैंसर को लेकर संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान लोगों को दिलाई शपथ
X

Auraiya News: औरैया में एक संस्था के द्वारा गांव में पहुंचकर लोगों को कैंसर से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए। तो वहीं उनसे अपील की गई की वह किसी भी तरीके की नशे का सेवन न करें।

तंबाकू-गुटखे और सिगरेट के धुएं से फैल रहा कैंसर

औरैया में विचित्र पहल सेवा समिति लगातार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जागरूक करने का काम करते रहे हैं। जिससे लोग जानलेवा बीमारियों से बच सके। ऐसा ही कुछ नरोत्तमपुर गांव में देखने को मिला जहां पर संस्था से जुड़े लोग पहुंचे। जहां एक चौपाल लगाई गई और आसपास के गांव वालों को इस चौपाल में बुलाया गया। चौपाल में बुलाने के बाद उन्हें बताया गया कि हमारे देश में कैंसर तेजी के साथ फैल रहा है। रोजाना इससे 2500 से लेकर 3000 लोगों की मौत हो रही है। सालाना 80 लाख लोग इस बीमारी से अपनी जान गवा रहे हैं। यह जानलेवा बीमारी सिगरेट के धुएं, तंबाकू और गुटके से होती है।

नशे का सेवन न करने को लेकर ली गई शपथ

संस्था के लोगों ने बताया कि सभी को पता है कि तंबाकू और गुटखा खाने से कैंसर होता है। यही जानलेवा बीमारी है कुछ लोग इसका सही समय पर इलाज कर लेते हैं तो उनकी जान बच जाती है लेकिन कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं तो उनकी जान तक चली जाती है। आज हम सभी लोगों को संकल्प लेना है कि हम सभी लोग नशे का सेवन बिलकुल नहीं करेंगे। अगर कोई नशे का सेवन करता है तो उसे आप लोग समझाएं और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में जानकारी दें। अगर लोग सही समय पर तंबाकू गुटखा और सिगरेट का सेवन करना छोड़ देते हैं तो भारत में इसकी आंकड़े घट जाएंगे और लोग अपनी जिंदगी को बचाने में सफल होंगे।



Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story