IPS Charu Nigam: बुजुर्गो का प्यार देख भावुक हुईं आईपीएस चारू निगम, विदाई से पहले लिया आशीर्वाद

IPS Charu Nigam: चारू निगम जहां अपराधियों के खिलाफ कड़े एक्शन लेती है। वहीं वह बुजुर्गो की सेवा के लिए भी जानीं जाती हैं। वह वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गो का हाल-चाल लेती हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 Sep 2024 6:08 AM GMT (Updated on: 12 Sep 2024 6:24 AM GMT)
Auraiya news
X

बुजुर्गो का प्यार देख भावुक हुईं IPS चारू निगम (न्यूजट्रैक)

IPS Charu Nigam: औरैया की पुलिस अधीक्षक चारू निगम का सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के पद पर तबादला हो गया है। चारू निगम ने 26 जून 2022 को औरैया के पुलिस अधीक्षक पद की कमान संभाली थी। 27 माह के अपने कार्यकाल के दौरान एसपी चारू निगम ने कई बड़ी घटनाओं के खुलासे किये। उन्होंने औरैया में दुष्कर्म के एक मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा दिलायी थी। चारू निगम जहां अपराधियों के खिलाफ कड़े एक्षन लेती है। वहीं वह बुजुर्गो की सेवा के लिए भी जानीं जाती हैं। वह वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गो का हाल-चाल लेती हैं। उन्हें भोजन कराती हैं और उनकी देखभाल भी करती हैं।

औरैया से विदाई के दौरान चारू निगम पहुंची वृद्धाश्रम

2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम का बीते मंगलवार को सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया। औरैया से विदाई लेने के दौरान एसपी चारू निगम एक बार फिर वृद्धाश्रम पहुंची। जहां उन्होंने एक-एक सभी वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान वृद्धजनों ने चारू निगम को गले लगा लिया। बुजुर्ग ने उन्हें विदाई के अवसर पर आशीर्वाद भी दिया। बुजुर्गो से मिले प्यार और आशीर्वाद को पाकर आईपीएस चारू निगम भी भावुक को गयी। उन्होंने बेहद नम आंखों से वृद्धजनों से विदाई ली। इससे पूर्व भी आईपीएस चारू ने जब अपने आवास पर सुंदरकांड का पाठ कराया था। तब भी उन्होंने माधव हैप्पी ओल्ड एज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गो को अपने घर पर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने सभी को भोजन कराया था और पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।


मजह तीन माह के अंदर दोषियों को दिलायी थी सजा

चारू निगम की जिस भी जनपद में अब तक तैनाती हुई। वहां वह अपनी कार्यशैली के चलते हमेशा सुर्खियों में रहीं। औरैया के आयाना में हुई घटना में मजह तीन माह के भीतर उन्होंने दोषियों को सजा दिलायी थी। इसी तरह जून 2022 में बांदा के सर्राफा व्यवसायी मनीष से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने 50 किलो चांदी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने लूटी गयी चांदी को कानपुर देहात की पुखरायां चौकी में तैनात चिंतन कौशिक के आवास से बरामद किया था। मामले में निरीक्षक अजय पाल सिंह कठेरिया, दारोगा चिंतन व मुख्य आरक्षी रामशंकर यादव को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद एसपी प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई थीं।

कौन हैं आईपीएस चारू निगम

चारू निगम (Charu Nigam IPS) 2014 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी है। वह मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने आईआईटी से गणित और कंप्यूटर में बीटेक किया है। उनके पिता एमएस निगम दिल्ली विकास प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी थे। चारू निगम ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। लेकिन पहले बार सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और प्रयास जारी रखा। इसी का परिणाम था कि चारू निगम ने सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे प्रयास में 586वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनीं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story