×

Auraiya News: गेल के भू-विस्थापित लोगों का छलका दर्द, प्रशासन को दी चेतावनी

Auraiya News: औरैया जिले में फफूंद इलाके के पाता गांव में बने गेल के प्लांट के भू-विस्थापित मजदूर इस वक्त काफी परेशान है। लगातार अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

Ashraf Ansari
Published on: 18 Feb 2025 2:24 PM IST
Auraiya News: गेल के भू-विस्थापित लोगों का छलका दर्द, प्रशासन को दी चेतावनी
X

गेल के भू-विस्थापित लोगों का छलका दर्द   (photo: social media )

Auraiya News: औरैया में गेल के ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ में मोर्चा खोल दिया है उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका शोषण किया जा रहा है। लगातार परेशान करने का काम हो रहा है, उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही।

मजदूरों को दिया जा रहा कठिन काम

औरैया जिले में फफूंद इलाके के पाता गांव में बने गेल के प्लांट के भू-विस्थापित मजदूर इस वक्त काफी परेशान है। लगातार अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक बैठक करते हुए अधिकारियों को चेतावनी देने का काम किया है। इस मामले में मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शिव शंकर भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पाता में गेल का प्लांट जब बना था तो कुछ मजदूरों को रोजगार मिला था लेकिन आज भी अधिकांश मजदूर ऐसे हैं जो काफी परेशान है। वर्तमान में मजदूर उद्यान विभाग में काम कर रहे हैं। जहां पर उनको कंपनी और ठेकेदारों के द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उनको पेड़ की जड़ों को बाहर निकालने जैसे काम दिए जा रहे हैं।

एक हफ्ते पहले डीएम से की थी शिकायत

एक हफ्ते पहले भारी संख्या में मजदूर एकजुट होकर जिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने ज्ञापन पत्र सौंपते हुए ठेकेदार और कंपनी पर आरोप लगाया था कि उनको बहुत कठिन काम दिए जा रहे हैं और इधर से उधर भेज दिया जा रहा। लेकिन इस पर कोई भी अमल नहीं किया गया। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि अगर हमारी बातों को नहीं माना जाता है तो हम अपनी बातों को किसान नेताओं और भीम आर्मी तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस बैठक में मालती देवी, दुर्गेश, अवनीश समेत अन्य मजदूर मौजूद रहे।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story