×

Auraiya News: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार में मचा कोहराम

Auraiya News: औरैया में विवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई वैसे ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए ।

Ashraf Ansari
Published on: 9 Feb 2025 5:52 PM IST
auraiya news
X

auraiya news

Auraiya News: अयाना थाना क्षेत्र के एक विवाहिता का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

महिला की मौत से इलाके में फैली सनसनी

औरैया में विवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई वैसे ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए जहां पुलिस को पूरे मामले के बारे में जानकारी दी गई। बताते चलें कि मामला अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला भौतापुर का है। यहां पर रहने वाली महिला सुप्रिया की शादी सन 2022 में दिबियापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले मनोज प्रताप सिंह के साथ में हुई थी। दोनों का एक बेटा है। विवाहिता 4 फरवरी को अपने गांव आई थी जब सुबह अपने मायके में रह रही थी। रविवार को सुबह परिवार के लोगों ने महिला को फांसी की फंदे पर झूलता देखा तो तुरंत घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी ने मामले को लेकर दी जानकारी

विवाहिता का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने के मामले में क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला का फांसी के फंदे पर शव झूलता मिलने की जानकारी मिली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद हमारी पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया कि महिला 4 फरवरी से अपने मायके में रह रही थी। प्रथम दृष्टि से तो यही लग रहा है कि महिला ने आत्महत्या खुद की है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल में पता चल पाएगा कि मामला क्या है। फिलहाल में पूरे मामले को गंभीरता के साथ हमारी पुलिस ले रही है।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story