Auraiya News: नगर पालिका के खिलाफ धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष के लोग

Auraiya News: व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने कहा कि यह हमारी आवाज नहीं है उन लोगों की आवाज है जिन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को अपना वोट दिया था और उन पर अपना भरोसा जताया था।

Ashraf Ansari
Published on: 29 Jun 2024 8:21 AM GMT
Auraiya News
X

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लोग धरने पर बैठे (Pic: Newstrack)

Auraiya News: यूपी के औरैया जनपद में नगर पालिका की लापरवाहियों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लोग धरने पर बैठ गए। जहां पर उन्होंने नगर पालिका का विरोध किया और क्षेत्र में काम न करवाए जाने का आरोप लगाया। व्यापार मंडल के लोग सड़क किनारे बैठकर नगर पालिका हाय-हाय नगर पालिका मुरदाबाद के नारे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश का पानी लोगों के मकान और दुकानों में पहुंच रहा है जिससे उनका बड़ा नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से लोग काफी परेशान है।

जल भराव को लेकर व्यापारियों ने दिया धरना

औरैया जिले में हो रही बारिश के बाद अब लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को जल भराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, इन लोगों की सुनने वाला कोई भी अधिकारी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लोग सामने आए और उन्होंने जल भराव का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया।

चुनाव से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने किया था जनता से वादा

व्यापार मंडल की तरफ से बताया गया है कि 2 घंटे हुई बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी है। यहां नगर पालिका ने चुनाव से पहले जनता से वादा किया था और कहा था कि पहली बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और जल भराव की समस्या से जनता को निजात दिलाई जाएगी। लेकिन एक बार फिर से जनता धोखे का शिकार हो गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने कहा कि यह हमारी आवाज नहीं है उन लोगों की आवाज है जिन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को अपना वोट दिया था और उन पर अपना भरोसा जताया था। हम व्यापारियों के साथ हैं जनता के साथ है जब तक उनकी नहीं सुनी जाएगी हमारा सांकेतिक धरना चलता रहेगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story