×

Auraiya News: इंडिया गठबंधन को ओपी राजभर ने बताया ठग गठबंधन

Auraiya News: ओपी राजभर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तरक्की के साथ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Ashraf Ansari
Published on: 4 Nov 2023 2:30 PM GMT
X

OP Rajbhar targeted the opposition

Auraiya News: यूपी के औरैया में सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहुंचे जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि अगर हम समाजवादी पार्टी के साथ नहीं आते तो समाजवादी पार्टी के पास एक भी सांसद नहीं होता। इंडिया गठबंधन को लोगों को ठगने के लिए बनाया गया है।

इंडिया गठबंधन को बताया ठग गठबंधन

औरैया जिले में आज सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पहुंचे जहां पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इंडिया गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह गठबंधन ठग गठबंधन है। इस गठबंधन ने हमेशा गरीबों को ठगने का काम किया है। इस गठबंधन ने गरीबों का उत्पीड़न किया है। जनता इन लोगों को अच्छे तरीके से जान गई है इसकी वजह से आज कांग्रेस की उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट है। वहीं बीएसपी के पास भी एक लोकसभा सांसद है।

पीएम मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

ओपी राजभर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तरक्की के साथ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आगे उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। आगे उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन हमेशा से मजबूत गठबंधन रहा है और इस गठबंधन के साथ फिर से हम लोग 2024 में सरकार बनाएंगे। आगे उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि हम अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करने के लिए पहुंचे थे लेकिन अखिलेश यादव बहुत घमंडी है इस वजह से मैंने उनसे किनारा किया और बीजेपी में आ गया। अब हम सब मिलकर 2024 में मोदी सरकार बनाएंगे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story