×

Auraiya: महिला की हत्या में पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार, गोलीबारी के दौरान महिला की हुई थी मौत

Auraiya News: औरैया जिले में चार दिन पहले हुए गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गोली कांड में शामिल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Ashraf Ansari
Published on: 23 March 2024 10:24 AM GMT (Updated on: 23 March 2024 10:28 AM GMT)
Auraiya News
X

पुलिस की गिरफ्त में 4 आरोपी source: Newstrack 

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

जमीनी विवाद को लेकर किया था हमला

औरैया जिले में चार दिन पहले हुए गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गोली कांड में शामिल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चलें कि 19 मार्च 2024 को कोतवाली थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि कुछ लोगों ने पीड़ित की बहन और चचेरी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस घटना के बाद दोनों बहनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक की मौत हो गई। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता के साथ लेना शुरू किया और कुछ दिनों की छानबीन के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर दी जानकारी

कोतवाली पुलिस के द्वारा महिला की हत्या का खुलासा किये जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने 19 मार्च 2024 को जमीनी विवाद को लेकर एक घर पर हमला बोल दिया था। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इन आरोपियों को एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। वही इस मामले का खुलासा किये जाने को लेकर हमारे तरफ से पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम दिया जाता है। वहीं पकड़े गए आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भज दिया गया है

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story