Auraiya: बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल

Auraiya: जिले में बदमाशों के खिलाफ लगातार पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस को सफलता भी मिलती हुई दिखाई दे रही है।

Ashraf Ansari
Published on: 13 Oct 2024 9:04 AM GMT
Auraiya News
X

औरैया में बदमाशों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: जिले में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लग गई जिससे वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बदमाशों ने पुलिस के ऊपर कर दी फायरिंग

औरैया जिले में बदमाशों के खिलाफ लगातार पुलिस का ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस को सफलता भी मिलती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही कुछ अछल्दा इलाके में देखने को मिला जहां पर पुलिस और एसओजी टीम ने मिलकर एक बदमाश को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चलें कि मामला अछल्दा इलाके का है। यहां पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी पुलिस को बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगे। यहां पुलिस ने उनका पीछा किया। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग के बाद एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह नीचे गिर गया। वही दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस के द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कई राज्यों में बदमाश के ऊपर दर्ज है मुकदमे

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि बदमाश का नाम सर्वेश यादव है जो की नगला पंछी थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी का रहने वाला है। पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास निकाला गया तो पता चला कि इसके ऊपर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और गुजरात में 50 के करीब मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के ऊपर ₹25000 का इनाम भी घोषित किया गया था और इसे कई राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी। मामले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मामले को लेकर जानकारी दी और बताया कि पुलिस के द्वारा एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरा बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। उसको पकड़ने के लिए टीम को गठित कर दिया गया है जल्द ही दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story