प्रधान पति का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, पत्नी ने साथियों पर लगाया ये आरोप

Auraiya News: जिले के एक गांव में एक प्रधान पति के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें प्रधान पति की फांसी लगाने के बाद मौत हो गई।

Ashraf Ansari
Published on: 23 July 2024 10:28 AM GMT
Auraiya news
X

औरैया में प्रधान पति का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: जिले के अछल्दा इलाके में एक प्रधान पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

घर के अंदर फांसी की फंदे पर झूल रहा था शव

औरैया जिले एक गांव में एक प्रधान पति के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें प्रधान पति की फांसी लगाने के बाद मौत हो गई। बताते चलें कि मामला अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजपुरा का है यहां पर रहने 35 साल के शशि प्रताप ने घर के अंदर फांसी लगा ली। जिसके बाद परिवार के लोगों ने शशि को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो चीख पुकार शुरू हो गई। वही आनन फानन में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जहां पर पर उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शशि प्रताप की शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया।

मृतक की पत्नी ने साथियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

शशि प्रताप की पत्नी नेहा प्रधान ने आरोप लगाया है कि हमारे पति ने चाचा बृजेंद्र कुमार और अपने साथियों के साथ मिलकर ईंट उद्योग की बिजनेस में पार्टनरी का काम किया था। जिसके लिए शशि प्रताप ने अपने ट्रैक्टर को भेज दिया था और सोने चांदी के आभूषण को गिरवी रख दिया था और उसके बाद अपने पार्टनर को 11 लाख रुपए दिए थे। कुछ दिन तक तो पार्टनरी का काम अच्छा चलता रहा लेकिन बाद में शशि प्रताप को पार्टनरी के रुपए नहीं मिले।

जब हमारे पति ने रुपए वापस मांगे तो मेरे पति के चाचा और उनके साथियों ने रुपए देने से मना कर दिया और भट्टे से भगा दिया। इसी के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। हमारे पति की इन लोगों ने काफी बेज्जती की। इस बारे में शशि प्रताप ने हम लोगों को जानकारी भी दी थी। फिर पता चला कि उनका फांसी के फंदे पर शव झूल रहा है। वहीं मृतक की पत्नी ने मांग की है कि जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कानूनी करवाई की जाए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story