×

मुस्कान की तरह हत्यारी निकली प्रगति, प्रेमी संग मिल पति के कत्ल को दे दी सुपारी

Auraiya News: पुलिस ने हत्या के 15 दिन मामले का खुलासा किया। औरैया के एसपी अभिजीत एस. शंकर ने बताया कि प्रगति यादव और अनुराग का चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 25 March 2025 11:11 AM IST (Updated on: 26 March 2025 1:02 PM IST)
dilip murder case
X

dilip murder case

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सौरभ हत्याकांड की चर्चा इन दिनों तेजी से चल रही है। पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की पहले चाकू घोंपकर हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर सीमेंट के घोल में डालकर जमा दिया। इस हत्याकांड के बारे में जिसने भी सुना। उसके रोंगटे खड़े हो गये। वहीं अब ऐसा ही एक मामला यूपी के ही औरैया जनपद में भी सामने आया है।

जनपद में पांच मार्च को शादी करके दिलीप अपनी पत्नी प्रगति को विदा कर ससुराल लाया था। वह अपनी नई नवेली पत्नी और आने वाली नई जिंदगी को लेकर बेहद खुश था। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि जिस को वह जीवनसंगिनी बना कर लाया है। वह ही उसके जीवन का अंत कर देगी। प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली।

पेशे से कारोबारी दिलीप यादव पलिया गांव में लहुलूहान हालत में मिला था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया था। लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी। लेकिन उन्हें यह जरा भी अंदाजा नहीं था कि हत्या की वारदात को अंजाम किसी और नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने दिया है।


इस तरह रची हत्या की साजिश

पुलिस ने हत्या के 15 दिन मामले का खुलासा किया। औरैया के एसपी अभिजीत एस. शंकर ने बताया कि प्रगति यादव और अनुराग का चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों साथ जीवन बिताना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिजनों को यह रिष्ता मंजूर नहीं था। लिहाजारा प्रगति की शादी उसके घरवालों ने दिलीप यादव के साथ तय कर दी। इसके बाद प्रगति ने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली।

प्रगति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच मार्च को दिलीप के साथ हो गयी। लेकिन वह अभी भी अनुराग से ही प्यार करती थी और उससे बातचीत भी करती थी। इन अनचाही शादी से निजात पाने के लिए प्रगति ने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर पति को रास्ते से रास्ते की प्लानिंग कर डाली। वह दिलीप को मारकर अनुराग के साथ ऐश से जीवन बिताना चाहती थी।

प्रगति ने शादी के जेवर और मुंह दिखाई से दो लाख रुपए का इंतजाम किया और वह पैसे अनुराग को दे दिया। जिसके बाद अनुराग ने दिलीप की हत्या की सुपारी दे डाली। उसने किलर रामजी नागर को एक लाख रुपए एडवांस भी दे दिया। साथ ही कहा कि काम हो जाने के बाद बाकी के एक लाख रुपए भी दे दिए जायेंगे। इस पर रामजी नागर ने हत्याकांड को अंजाम दे डाला। उसने किसी काम के बहाने दिलीप को बुलाया और फिर बाइक पर ले जाकर खेत में गोली मार दी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

रामजी नागर दिलीप को मरा हुआ समझ कर भाग निकला। लेकिन उसकी सांसे चल रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दिलीप को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। काफी कोशिश के बाद पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसने पूरी कहानी सामने लाकर रख दी। इस सीसीटीवी फुटेज में दिलीप बाइक से रामजी नागर के साथ जाते हुए दिखायी दिया। पुलिस रामजी नागर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में नागर ने पूरा सच उगल दिया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story