TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Auraiya News: समाधान दिवस का आयोजन, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं

Auraiya News: जनता की समस्या सुलझाने के लिए समय समय पर होने वाले समाधान दिवस पर एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं।

Ashraf Ansari
Published on: 15 Jun 2024 10:48 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2024 10:50 AM GMT)
Auraiya News
X

जनता की समस्याओं की जानकारी लेतीं अधिकारी। (Pic: Newstrack)

Auraiya News: यूपी के औरैया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जहां संबंधित अधिकारियों ने उनकी फरियाद को सुना और जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

जनता की सुनी गई समस्याएं

औरैया जिले में समय-समय पर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाता है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला। जहां शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी समाधान दिवस पर पहुंचे। आने वाले सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि पुलिस से जुड़े कुछ मामले संज्ञान में आए थे। मामलों को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है। फरियादियों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्याओं का जल्दी समाधान होगा।


संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के द्वारा सुनने का काम किया गया। यहां पुलिस से जुड़े कई मामले सामने आए जहां पर पुलिस अधीक्षक ने मामलों को गंभीरता के साथ सुना तो वही संबंध थाना अध्यक्षों को पूरे मामले को लेकर आदेश दिया और कहा कि थाने से संबंधित जो भी शिकायतें हैं उन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। वही राजस्व से जुड़े भी मामले सामने आए जहां अधिकारियों ने सभी मामलों को गंभीरता के साथ सुनने का काम किया। अधिकारियों के द्वारा समस्याओं को सुनने के बाद फरियादियों का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि अधिकारियों के द्वारा हमारी समस्याओं का समाधान जरूर किया जाएगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story