×

Auraiya: संपूर्ण समाधान में पहुंचे DM-SP, फरियादियों की सुनी समस्याएं

Auraiya News: औरैया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां फरियादी अपनी फरियाद देकर अधिकारियों के पास पहुंचे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुन कर समाधान करने किया।

Ashraf Ansari
Published on: 16 March 2024 11:12 AM GMT (Updated on: 16 March 2024 11:12 AM GMT)
औरैया में हुआ समाधान दिवस।
X

औरैया में हुआ समाधान दिवस। (Pic: Newstrack)

Auraiya News: यूपी के औरैया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां फरियादी अपनी फरियाद देकर अधिकारियों के पास पहुंचे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा।

संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे फरियादी

औरैया जिले में समय-समय पर जिला प्रशासन के द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में आते हैं। उनकी समस्याओं को अधिकारी सुनते हैं और समस्याओं का समाधान किया जाता है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक चारू निगम पहुंची। यहां फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने एक के बाद एक फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया।


डीएम-एसपी ने फरियादियों को दिया आश्वासन

अजीतमल तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की मौके पर फरियादी अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे हुए थे। यहां जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी ने जनता की समस्याओं को सुना। फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए की जनता को जो भी समस्याएं हो रही हैं उन समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाए। इसी के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने पुलिस संबंधित शिकायतों को लेकर अपने थाना अध्यक्षों को आदेश दिए की जनता की पुलिस संबंधी जो भी शिकायतें हैं उनको सुना जाए और जल्द से जल्द उसका निस्तारण किया जाए। अधिकारियों के द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद फरियादी काफी खुश दिखाई दिए। फरियादियों ने कहा कि अब हमारी समस्या का समाधान हो जाएगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story