Auraiya News : पालिका प्रशासन पर फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, जमकर किया हंगामा

Auraiya News : प्रदेश के औरैया जिले में नगर पालिका प्रशासन से सफाई कर्मचारी नाराज होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां बुधवार को सफाई कर्मचारी एकजुट होकर पालिका में पहुंच गए, जहां पर उन्होंने पालिका प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करने की कोशिश की।

Ashraf Ansari
Published on: 17 July 2024 4:16 PM GMT
Auraiya News : पालिका प्रशासन पर फूटा सफाई कर्मचारियों का गुस्सा, जमकर किया हंगामा
X

Auraiya News : प्रदेश के औरैया जिले में नगर पालिका प्रशासन से सफाई कर्मचारी नाराज होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां बुधवार को सफाई कर्मचारी एकजुट होकर पालिका में पहुंच गए, जहां पर उन्होंने पालिका प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका हाय-हाय मुर्दाबाद के नारे लगाए। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन हमारी कोई भी बात नहीं सुन रहा है।

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया है कि यहां पर लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। पहले हम लोगों का पीएफ बहुत अधिक कटता था, लेकिन अब बहुत कम काटा जा रहा है। इसको लेकर जब अधिकारियों से बात करना चाहते हैं तो अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते हैं। मनमानी तरीके से पालिका प्रशासन ने तीन संविदा कर्मियों को निकाल दिया है, लेकिन यह नहीं बताया है कि किस वजह से निकाला है। हम लोग जब बैंक में फॉर्म 16 के तहत लोन लेने के लिए पहुंचते हैं तो मैनेजर कहते हैं कि फार्म पर साइन करवा कर आइये। लेकिन अधिशासी अधिकारी हमारे फार्म पर साइन नहीं करते हैं जिससे हम लोगों को लोन नहीं मिल रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष, बोले कर्मचारियों की सुनी जाएगी समस्याएं

सफाई कर्मचारियों के द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी जब नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता को हुई तो उन्होंने पूरे मामले को लेकर कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका का जल्द ही समाधान किया जाएगा। कर्मचारियों की कोई भी इतनी बड़ी समस्या नहीं है, जिसका समाधान नहीं हो सके। सफाई कर्मचारियों से यही अपील है कि वह अपना काम करें और उनकी बात पर हम लोग कमल करेंगे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story