Auraiya News: सरिता दौहरे बनी कांग्रेस से जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Auraiya News: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी पार्टी को प्रदेश में और मजबूत करना चाहती है। जिसको लेकर प्रदेश भर के सभी जिलों में नई जिला अध्यक्ष रखी जा रहे हैं ।

Ashraf Ansari
Published on: 11 April 2025 3:02 PM IST
Auraiya News: सरिता दौहरे बनी कांग्रेस से जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
X

सरिता दौहरे बनी कांग्रेस से जिला अध्यक्ष   (photo: social media )

Auraiya News: औरैया में कांग्रेस पार्टी ने अपने नए जिला अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सरिता दौहरे पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुई उन्हें जिला अध्यक्ष घोषित किया। जिसके बात पार्टी के लोगों में खुशी की लहर जाग उठी।

सरिता दौहरे बनी जिला अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अपनी पार्टी को प्रदेश में और मजबूत करना चाहती है। जिसको लेकर प्रदेश भर के सभी जिलों में नई जिला अध्यक्ष रखी जा रहे हैं जिसको लेकर औरैया में भी कांग्रेस पार्टी ने अपना नया जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया। यहां पार्टी की तरफ से सरिता दौहरे पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। उनकी जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद पार्टी के लोगों में खुशी की लहर जाग उठी और जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया।

पार्टी के उम्मीद पर खराब उतरूंगी

सरिता दौहरे को पार्टी का जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने की जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को हुई वैसे ही खुशी की लहर जाग उठी। जगह-जगह पर उनके स्वागत समारोह के लिए कार्यक्रम किए गए जहां उनका हार माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सरिता दोहरे ने कहा पार्टी की तरफ से जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है उस जिम्मेदारी को हम अच्छे तरीके से निभाने का काम करेंगे, पार्टी को और मजबूत करेंगे। पार्टी की खूबियों के बारे में जनता को जानकारी देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। सरिता दौहरे के जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनके स्वागत समारोह के दौरान मौके पर पूर्व में रहे जिला अध्यक्ष कमलेश दीक्षित, वरिष्ठ नेता अमजद हसन, मोहम्मद हसन, चंद्रशेखर अग्निहोत्री, ओमकार अग्निहोत्री, बबलू पोरवाल, मृदुला गुप्ता, शैलेंद्र प्रजापति, अशोक शर्मा, रामू पेंटर समेत अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story