×

Auraiya: SP ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अपने हाथ से खिलाया खाना, लगाया गले

Auraiya: पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अबकी बार भी उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसके बाद वह तेजी से सुर्खियां में आई हुई दिखाई दे रही हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 27 Jun 2024 11:28 AM GMT
Auraiya news
X

एसपी ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अपने हाथ से खिलाया खाना (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: यूपी के औरैया में पुलिस अधीक्षक चारू निगम एक बार फिर से चर्चा में आई हुई दिखाई दी हैं। यहां पर उन्होंने बुजुर्गों को अपने हाथ से खाना खिलाने का काम किया तो वहीं उन्हें अपने गले से भी लगाया।

बुजुर्गों के साथ खुश नजर आई एसपी

औरैया जिले में पुलिस अधीक्षक चारू निगम कोई ना कोई ऐसा काम कर देती है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ जाती हैं। अबकी बार भी उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिसके बाद वह तेजी से सुर्खियां में आई हुई दिखाई दे रही हैं। यहां कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें चारू निगम बुजुर्गों को खाना खिलाती हुई दिखाई दी है। उनके साथ ख़ुश नजर आती दिखाई दी। तो वही लोगों को अपने गले से लगाने का काम भी किया। ऐसा नजारा देख पास में मौजूद लोग भी काफी खुश होते हुए दिखाई दिए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक की जमकर तारीफ की।


नए आवास पर पुलिस अधीक्षक ने कराया था सुंदरकांड

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने आज अपने नए आवास पर सुंदरकांड का आयोजन किया था और इसी के साथ-साथ उनके द्वारा बुजुर्गों को खाना खिलाने के लिए इंतजाम भी किया गया था। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा माधव हैप्पी ओल्ड एज वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को एसपी ने ककोर मुख्यालय के पास में तैयार हुए अपने नए आवास पर बुलवाने का काम किया। यहां वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग पहुंचे। जहां बुजुर्गों को कुर्सियों पर बैठाया गया और जलपान कराया गया। सभी बुजुर्गों के पैर छूकर एसपी ने आशीर्वाद दिया। ऐसा देखा बुजुर्ग भावुक हो गए और एसपी को दुआएं देने लगे। एसपी ने वृद्धा आश्रम को चलाने वाले लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया कि यहां बुजुर्गों का अच्छे से ख्याल रखा जाता है। इस मौके पर अभ्युदया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला समेत तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story