×

Auraiya News: खेत में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर यमुना में छोड़ा

Auraiya News: जिले में उस समय किसानों में हड़कंप मच गया जब उन्होंने खेत में एक भारी भरकम मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Ashraf Ansari
Published on: 30 Oct 2023 11:25 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2023 11:26 AM GMT)
Auraiya news
X

औरैया में खेत में मिला मगरमच्छ (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: जिले में उस समय किसानों में हड़कंप मच गया जब उन्होंने खेत में एक भारी भरकम मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ को देखने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी जिसके बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया।

अचानक खेतों में घूमने लगा मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश के औरैया से खेतों में मगरमच्छ के घूमने का मामला सामने आया है। जहां पर कुछ किसानों ने खेत में मगरमच्छ को घूमते हुए देखा जिसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई तो समय रहते वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का काम किया। दरअसल पूरा मामला अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरा का है। यहां आए दिन किसान अपनी खेती के मामले में आते जाते रहते हैं।


आज रोजाना की तरह किसान अपने एक खेतों के आसपास आए थे। तभी उन्होंने खेत में एक भारी भरकम मगरमच्छ को घूमता हुआ देखा। मगरमच्छ को देख लोग काफी डर गए। मगरमच्छ के खेत में निकल आने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो भारी संख्या में लोग मगरमच्छ को देखने के लिए पहुंच गए। जहां देखा गया कि मगरमच्छ काफी बड़ा था और खामोशी की हालत में बैठा था। इस मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई तो मौके पर पहुंचे टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को यमुना नदी में छोड़ा

अक्सर देखा जाता है कि मगरमच्छ नदियों में पाए जाते हैं। यह काफी खूंखार होता है अगर यह किसी को अपने जबड़े में एक दबा ले तो उसका बचना नामुमकिन हो जाता है। ऐसा ही रामपुर गांव के लोगों ने मगरमच्छ को खुलेआम खेतों में घूमता हुआ देखा तो उसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। टीम मौके पर पहुंची जहां पर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने बताया कि ज्यादातर मगरमच्छ भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को यमुना नदी में छोड़ दिया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story