×

Auraiya News: प्रेमिका के घरवाले दे रहे थे धमकी, परेशान होकर प्रेमी ने लगा ली फांसी

Auraiya News: औरैया में परिवार के लोगों में उस समय कोहराम का मातम छा गया जब एक शख्स ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया।

Ashraf Ansari
Published on: 7 April 2025 12:56 PM IST
auraiya news
X

auraiya news

Auraiya News: जिले के दिबियापुर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को ही तो परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।

छत पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

औरैया में परिवार के लोगों में उस समय कोहराम का मातम छा गया जब एक शख्स ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया। बताते चले की मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरी गांव का है। यहां पर रहने वाला 20 साल उमेश दिल्ली में रहकर काम किया करता था।

इसी दरमियां उसकी अछल्दा गांव में रहने वाली एक युवती से मुलाकात हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ जब इस बात की जानकारी लड़की के परिवार के लोगों को हुई तो वह लड़की को दिल्ली से अछल्दा ले आए। जिसके कुछ दिन बाद उमेश भी होली के त्योहार पर अपने घर लौट आया। उमेश काफी परेशान दिखा और उसका सोमवार को घर की छत पर फांसी के फंदे पर शव झूलता हुआ पाया गया।

मृतक की परिवार ने लड़की वालों पर लगाया धमकाने का आरोप

उमेश की मौत के मामले में उसके परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश दिल्ली से लौट कर आया तब से लगातार काफी परेशान दिख रहा था। वह जिस लड़की से प्यार करता था उसके परिवार के लोग लगातार उसकी धमकी दे रहे थे परेशान कर रहे थे जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को उस वक्त हुई जब उमेश दिखाई नहीं दिया परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतारा और जांच पड़ताल शुरू की।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story