TRENDING TAGS :
Auraiya News: एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जाम में फंसने के दौरान हुई प्रसव पीड़ा
Auraiya News: औरैया में जाम में फंसी एक एंबुलेंस के अंदर मौजूद महिला ने प्रसव पीड़ा के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया है। बाद में दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जाम में फंसी एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म- (Photo- Social Media)
Auraiya News: औरैया में एक महिला द्वारा एंबुलेंस के अंदर बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बच्चे को जन्म देने के बाद दोनों की हालत बेहतर बताई जा रही। मामला अछल्दा क्षेत्र का है जहां की निवासी मोहिनी नाम की महिला को घर पर प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद तुरंत परिवार के लोगों ने सरकारी एंबुलेंस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
महिला को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया जा रहा था तभी अछल्दा क्षेत्र के रेलवे फाटक 13 बी पर अचानक से जाम लग गया। काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा काफ़ी बढ़ गई। एंबुलेंस में तैनात EMT हरगोविंद ने मामले को अच्छे से समझ लिया और एंबुलेंस को किनारे पर लगवाया। कुछ देर बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
दोनों की हालत बेहतर
महिला के द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद एम्बुलेंस चालक जच्चा और बच्चा को तुरंत के जरिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचा। जहां दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत बेहतर है।
अक्सर लगता रहता है जाम
बताते चलें कि रेलवे फाटक पर लगने वाला यह पहला जाम का मामला नहीं है यहां जाम लगने की स्थिति बनी रहती है। लेकिन ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है जो मरीज होते हैं और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करते हैं। वही एंबुलेंस में मोहिनी के द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद परिवार के लोग काफी खुश हैं और एंबुलेंस चालक का तहे दिल से धन्यवाद भी कर रहे।