×

Auraiya News: शराबी पति से परेशान हुई महिला फांसी लगाकर दी जान, पीछे छोड़ गई चार बच्चे

Auraiya News: फफूंद इलाके में एक महिला ने पति से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

Ashraf Ansari
Published on: 18 March 2025 8:41 PM IST
Auraiya News: शराबी पति से परेशान हुई महिला फांसी लगाकर दी जान, पीछे छोड़ गई चार बच्चे
X

woman upset with her drunken husband committed suicide in Phaphunda (Photo: Social Media)

Auraiya News: फफूंद इलाके में एक महिला ने पति से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

औरैया में एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। बताते चलें कि मामला फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। मंगलवार एक शख्स अपने घर पर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा। तुरंत महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और एंबुलेंस के जरिए दिबियापुर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर महिला के शव को कब्जे में ले लिया।

शराबी पति से तंग आ चुकी थी महिला

महिला की मौत के मामले में बताया गया कि महिला का नाम अतीक्षा है जिसकी शादी 2017 में हुई थी। महिला का पति शराब का आदी था। शराब पीकर आय दिन अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा किया करता था। सोमवार की शराबी पति अपने घर पर पहुंचा है जहां पर महिला और उसके पति के बीच में झगड़ा हो गया। ऐसे नाराज होकर महिला ने साड़ी से फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से महिला की मौत हो गई। बताया गया कि महिला का साथ पंखे के सहारे लटकता हुआ पाया गया था।

महिला के चार छोटे बच्चे है जिसमें सबसे बड़ी 5 साल की सांवरिया बच्ची है, 4 साल का अचुआ है, 2 साल की छोटी बच्ची और 2 महीने का एक बेटा है। महिला की मौत से बच्चे काफी सदमे में है। वहीं पुलिस का कहना है कि एक महिला के द्वारा फांसी लगायें जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जा सकेगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story