Auraiya News: फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Auraiya News: औरैया जिले में पेड़ पर युवक का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू की।

Ashraf Ansari
Published on: 5 Sep 2024 1:51 PM GMT
Young man
X

 फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी: Photo- Newstrack

Auraiya News: औरैया जिले में पेड़ पर युवक का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू की। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव का है। यहां गुरुवार की सुबह कुछ लोग अपने खेत से निकल रहे थे तभी उन्होंने आम के पेड़ पर एक व्यक्ति को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा। इस खबर की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे युवक के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मानसिक रूप से परेशान चल रहा था युवक

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान निर्भय सिंह के रूप में हुई है। मृतक की मां ने बताया कि बुधवार की देर रात 1:00 बजे निर्भय सिंह जबरदस्ती घर से बाहर निकल गया। रात भर हम लोगों ने उसको ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर आज जानकारी मिली कि वो फांसी के फंदे झूल गया है। निर्भय सिंह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था उसके परिवार के लोग उसे घर पर बंद करके रखते थे और उसकी दवाइयां चलती थी।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह और कोतवाल राजकुमार सिंह पहुंचे जहां परिवार के लोगों को समझाने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का काम किया गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story