×

Akhilesh Yadav ने BJP को बताया झूठा, कहा - इस बार 400 से भी ज्यादा सीटों पर सपा की जीत तय

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भेद-भाव, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, बहुत बढ़ गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 25 Oct 2021 2:59 PM GMT
Akhilesh Yadav ने BJP को बताया झूठा, कहा - इस बार 400 से भी ज्यादा सीटों पर सपा की जीत तय
X

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Today News) ने आज एक बार फिर भाजपा सरकार (BJP Government) पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए, संकट में प्रदेश की जनता को अनाथ छोड़ दिया। किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी। भाजपा छल-कपट के दल-दल में झूठ के फूल खिला रही है। समाजवादी पार्टी का सीधा निशाना भाजपा को हराने पर है। इस बार 400 से भी ज्यादा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत तय है। यह बात भाजपा को भी पता चल गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (samajwadi party president akhilesh yadav) ने आज मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भेद-भाव, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, बहुत बढ़ गया है। ऐसा अन्याय उत्पीड़न आज तक कभी नहीं हुआ। भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र (bjp election manifesto 2021) में किया गया वादा पूरा नहीं किया। आज किसानों को धान की कीमत नहीं मिल रही है। किसानों को मजबूरी में धान जलाना पड़ रहा हैं। सरकार ने समय रहते खाद नहीं खरीदा। खाद के लिए किसान की जान चली गयी। डीजल-पेट्रोल रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई बहुत बढ़ गई है।

डीजल-पेट्रोल का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है: अखिलेश

भाजपा सरकार बताए की डीजल-पेट्रोल (Diesel-Petrol Prices) का मुनाफा किसकी जेब जा रहा है? अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Statement) ने कहा कि चुनाव आता देख भाजपा सरकार उद्घाटन करने में जुट गई है। जौनपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में पूरा नहीं होने दिया। गरीबों को कैंसर का इलाज नहीं होने दिया। बदायूं, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, केजीएमयू, डॉ राममनोहर लोहिया संस्थान का बजट घटा दिया। इस सरकार ने स्वास्थ्य का ढांचा ध्वस्त कर दिया। इसी तरह से शिक्षा का ढांचा ध्वस्त हो गया। आज स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। गन्ना किसानों का आज भी बकाया है।

जनता को समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भरोसा है: अखिलेश

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भरोसा है। जनता जानती है कि सपा सरकार घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के अलावा घोषणा पत्र के वादों से भी ज्यादा काम करती है। लखनऊ में मेट्रो, आई.टी. सिटी और नोएडा में सैमसंग के प्लान्ट इसके उदाहरण हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story