×

Ambedkarnagar News: बाढ़ पीड़ितों को जमीन पर बैठाकर विधायक ने सुनी समस्या

विधायक अपने क्षेत्र में पीड़ित लोगों को जमीन पर बैठाकर उनसे रूबरू हो रहीं हैं।

Manish Mishra
Published on: 3 Sep 2021 2:53 PM GMT
flood victim bjp mla
X

विधायक के सामने हाथ जोड़कर मनुहार करती महिला (फोटो-न्यूजट्रैक)

Ambedkarnagar News: इस खबर में दो फोटो हैं। दोनों में असमानता क्या है। यह देखना ही सबसे महत्वपूर्ण है। एक तरफ प्रदेश के मुखिया फरियादियों से लखनऊ अथवा गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान उनके पास जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं, वहीं उनकी ही विधायक के रुतबे पूरी तरह अलग हैं। विधायक अपने क्षेत्र में पीड़ित लोगों को जमीन पर बैठाकर उनसे रूबरू हो रहीं हैं। विधायक का यह बर्ताव क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इसे विधायक के तानाशाही रवैये के रूप में देख रहे हैं।

हैरत इस बात को लेकर है कि उसी स्थान पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम भी मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने भी अपनी बहू व विधायक को समझाने की शायद कोई कोशिश नहीं की। यह दृश्य यह समझने के लिए काफी है कि विधायक का जनता के प्रति रवैया कैसा है। यह दृश्य उस समय का है जब विधायक अपने सहयोगियों के साथ बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनने गयी हुई थीं। उनके साथ उनके ससुर व पूर्व विधायक त्रिवेणी राम भी थे।


विधायक एक स्थान पर अपना दरबार लगाकर लोगों की समस्या तो सुन रही थीं, लेकिन इन पीड़ितों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इन्हीं में से एक पीड़ित महिला जमीन पर बैठकर हाथ जोड़कर विधायक से सहायता के लिये मनुहार कर रही है। हद तो यह है कि वहां मौजूद पूर्व विधायक समेत अन्य लोगों ने भी वृद्ध महिला को सम्मान देने की आवश्यकता नहीं समझी। इस विधानसभा क्षेत्र में विधायक की मौजूदगी में ऐसे दृश्य आये दिन देखने को मिलते रहते हैं। शायद विधायक ने अपनी पार्टी के नेताओं से कोई संस्कार लेने की आवश्यकता नहीं समझी।

विधायक का बाढ़ पीड़ितों के साथ इस तरह का वर्ताव क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। लोगों में चर्चा है कि करीब छह महीने बाद विधायक इन्हीं जनता के सामने हाथ जोड़ती नजर आएंगी। जनता उस समय कितना भाव देगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story