×

Ambedkarnagar News: सिद्धार्थ सिंह बोले- सपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही जनता, 2022 में देगी जवाब

प्रदेश की जनता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ टकटकी लगाये बैठी है।

Manish Mishra
Published on: 16 Aug 2021 10:45 AM GMT
Siddharth Singh
X

कटेहरी कार्यालय पर पार्टी नेताओं संग सिद्धार्थ सिंह

Ambedkarnagar News: भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से पूरी तरह ऊब चुकी प्रदेश की जनता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ टकटकी लगाये बैठी है। सुरसा की मुंह की तरह बढ़ रही महंगाई, चरम पर पंहुच चुकी बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार, जातिपात व धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे दंगों, सरकारी कार्यालयों में निरंतर बढ़ रहे भ्रष्टाचार आदि से परेशान होकर जनता जन विरोधी सरकार को बदलने के लिए पूरी तरह आतुर दिख रही है।

उक्त उद्गार मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने सोमवार को जनपद के दौरे पर जाते समय सपा कार्यालय कटेहरी में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यालय पंहुचने पर सपा के युवा नेता व गत ब्लाक प्रमुख चुनाव में कटेहरी से पार्टी उम्मीदवार रहे रघुविंदर सिंह यादव टोनू द्वारा श्री सिंह का माल्यार्पण करने के उपरांत साइकिल भेंट कर गर्म जोशी से जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत श्री सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रशासन के बदौलत जो अन्याय हुआ है, सपा सरकार बनने के बाद उसका हिसाब-किताब जरूर किया जाएगा।

उन्होंने इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी कीं नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने में लग जाएं। इस दौरान समाजवादी पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष नंदू यादव, अरविंद यादव, इंद्रजीत यादव, भोलू अग्रहरि अंकित यादव, बजरंगी तिवारी आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव करीब आता देख सभी राजनीतिक दल हवा का रुख अपनी तरफ मोड़ने में लगे हुए हैं। वहीं सपा मजबूती के साथ जमीन पर उतर चुकी है। पार्टी पदाधिकारी जिलों को दौरा कर चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत परखने में लगे हुए हैं। वहीं सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। क्योंकि अभी तक जो चुनावी रुख दिखाई दे रहा है, उसमें सपा-भाजपा में कड़ी टक्कर होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story