×

Up Election 2022: हाथी की सवारी कर पांच बार परचम लहराया, इस दफे साइकिल पर सवार हैं रामअचल राजभर

UP Election 2022 : अम्बेडकर नगर (Ambedkar Nagar) की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज प्रचार प्रसार का आखिरी (last day of campaigning) दिन है

Shreedhar Agnihotri
Published on: 1 March 2022 7:37 AM GMT
Up Election 2022
X

सपा से प्रत्याशी रामअचल राजभर (Social media)

UP Election 2022 : यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के करीब अम्बेडकर नगर (Ambedkar Nagar) की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज प्रचार प्रसार का आखिरी (last day of campaigning) दिन है। कटेहरी (Katehri seat), टांडा (Tanda seat), आलापुर (Alapur seat), अकबरपुर (Akbarpur seat), बलहा सीटों (Balha seat) पर इस चुनाव में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

पांच सीटों में कुल इतने मतदाता

कटेहरी, बलहा और अकबरपुर में दलित, टांडा में मुस्लिम आलापुर में यादव और अकबरपुर में ब्राम्हणो की संख्या अधिक है। अम्बेडकर नगर जिले की पांच सीटों में कुल 17,96,033 मतदाता अपने विधायकों का चयन करेगें। इसमें 24,828 नए मतदाता हैं। इन पांचों विधानसभा सीटों में से सबसे हाट सीट अकबरपुर है। जो बसपा का लगातार गढ रही है। पर इस दफे इस सीट पर बसपा के रामअचल राजभर सपा से प्रत्याशी हैं और साइकिल पर सवारी कर रहे हैं, जबकि अकबरपुर में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद बसपा के चंद्रप्रकाश वर्मा सपा के रामअचल राजभर और कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल चुनाव मैदान में हैं।

पांच बार विधायक बने रामअचल राजभर

रामअचल राजभर इस सीट से पांच बार विधायक बन चुुके हैं। उन्होंने 1993 1996 2002 2007 और 2017 में चुनाव जीता। वह बसपा सरकार में मंत्री रहे साथ ही प्रदेश बसपा के अध्यक्ष भी रहे, लेकिन इस दफे वह समाजवादी पार्टी में हैं। रामअचल राजभर ने पिछला चुनाव 14013 वोटों से जीता था। यहां मतदाताओं की संख्या 268672 है। जिसमें पुरूष 145089 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 123570 और थर्ड जेंडर 13 हैं। इस सीट पर निषाद यादव एवं ब्राह्मण मतदाताओं की भरमार है। इसके अलावा एसटी एससी की संख्या भी बहुतायत है।अकबर पुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेशके अंबेडकरनगर जिले में आती है। 2017 में अकबरपुर में कुल 35.40 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में बहुजन समाज पार्टी से राम अचल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राम मूर्ति वर्मा को 14013 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राम अचल ने इतने सीटों पर जीत दर्ज की थी

अकबरपुर विधानसभा सीट अम्बेडकर नगर के अंतर्गत आती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुकुट बिहारी को बसपा प्रत्याशी ने 95880 से हराया था। यदि हम अकबरपुर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां राम अचल राजभर ने बसपा के टिकट पर 72325 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। 58312 वोटों के साथ सपा के राममूर्ति वर्मा दूसरे नंबर पर रहे थे जबकि भाजपा के चंद्रप्रकाश वर्मा 57821 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। अकबरपुर विधानसभा सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 1719 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। इस बार सोशल मीडिया के दौर में प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ताओं की तरफ से एक दूसरे पर जमकर हमला किये जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद बीजेपी से लड़ रहे

डिबेट्स का दौर चल रहा है , वहीं पुराने कवीडिओस से एक दूसरे की पुराणी परतों को खोलने का काम भी चल रहा है। पूर्व मंत्री रामअचल राजभर यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में उनके स्थान पर लड़े उनके पुत्र संजय राजभर को हराकर सपा नेता राममूर्ति वर्मा विधायक बने थे। लेकिन इस बाद पिछले चुनाव में राममूर्ति रामअचल वर्मा से चुनाव हार गए। इस बार अब रामअचल राजभर बहनजी से नाराज होकर सपा की साइकिल पर सवा है। वे अकबरपुर से सपा प्रत्याशी के तौर पर छठी बार जीत की कोशिश में हैं। उनकी राह रोकने के लिए बीता चुनाव भाजपा से लड़ने वाले पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा बसपा का टिकट लेकर आ गए हैं, जबकि कभी बसपा में साथी रहे पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतरे है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story