×

Ambulance Strike: लखनऊ में एंबुलेंस सेवा ठप, परेशान हुए तीमारदार

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एंबुलेंस हड़ताल के चलते लखनऊवासियों का हाल बेहाल हो गया।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Ashiki
Published on: 27 July 2021 11:29 AM GMT
ambulance strike
X

खुद मरीज को उठा कर ले जाते तीमारदार (Photo- Ashutosh Tripathi Newstrack)

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एंबुलेंस हड़ताल के चलते लखनऊवासियों का हाल बेहाल हो गया। लखनऊ के सभी अस्पतालों में एंबुलेंस की कमी के चलते लोग काफी परेशान दिखे।


हालांकि एंबुलेंस सेवा के हड़ताल को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नोडल अधिकारी के साथ हेल्पलाइन नम्बर भी जारी कर दिया। बावजूद इसके तीमारदार एंबुलेंस की कमी के चलते अपनी मरीज को प्राईवेट गाड़ियों से के जाते दिखे।


बीते दिन यानी सोमवार को दिन भर एंबुलेंस हड़ताल का असर साफ दिखा। मरीज, तीमारदार भटकते रहे। कंट्रोल रूप ने भी 50 फीसदी कॉल अटेंड कीं, सेवाएं 99 फीसदी बाधित रहीं।


उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस कर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर चेतावनी दे रहे थे। मांग पूरी न होने के कारण आज 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी।


बता दें कि एएलएस सेवा नई कंपनी जिगित्सा को सौंपी गई है। यह कंपनी नए सिरे से भर्ती कर रही है। इसे लेकर पहले से कार्यरत कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।


कई दौर की बातचीत के बाद भी समझौता नहीं होने पर एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों के समर्थन में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी। करीब 1200 कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है।


जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस कर्मी 23 तारीख से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एंबुलेंस कर्मी सोमवार को अपनी एंबुलेंस खड़ी करके ईको पार्क में धरना करने पहुंचे।


जानकारी ये भी मिली है कि पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में करीब ढाई हजार से अधिक एंबुलेंस आज भी खड़ी हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story