×

Amethi News: नई जनसंख्या नीति पर रश्मि सिंह बोलीं- अब प्रदेश का समग्र विकास होगा

अमेठी में पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए रश्मि सिंह ने कहा कि यह कार्य बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था।

Surya Bhan Dwivedi
Report Surya Bhan DwivediPublished By Ashiki
Published on: 11 July 2021 1:47 PM GMT
Amethi News
X

 अमेठी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन 

अमेठी: प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार हैं। नई जनसंख्या नीति प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्र हित में लिया गया फैसला है। इस नीति से प्रदेश का समग्र विकास होगा। सभी वर्ग के लोग अब विकास की योजनाओं से लाभान्वित होंगे। उक्त बातें सोलर एनर्जी कार्पोरेशन लिमिटेड ऑफ इंडिया की स्वतंत्र निदेशक रश्मि सिंह ने अमेठी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

गुरुवार को अमेठी के संग्रामपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पिछली सरकारो पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कार्य बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। पिछली सरकारें अपनी राजनीतिक रोटी के चक्कर में जनसंख्या नीति नहीं ले आईं। समूचे उत्तर प्रदेश की चिंता पिछली सरकारों ने नहीं किया। उन्होंने अपनी कुर्सी के लिए उत्तर प्रदेश की जनता का इस्तेमाल किया। उन्होंने जनसंख्या नीति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और पीएम का आभार व्यक्त किया।

घड़ी भेंट कर कार्यकर्ताओं का किया उत्साह वर्धन

उन्होंने पंचायत चुनाव मे भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन के रूप में संग्राम पुर मंडल के सेक्टर संयोजक, मंडल महामंत्री सहित अन्य एक सौ तीस पदाधिकारियों को घड़ी भेंट किया। रश्मि सिंह ने आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं को मजबूती से लगने वा आगामी चुनाव को लेकर टिप्स दिए।

सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों को आगामी चुनाव पुनः सरकार बनने के लिए विश्वास दिलाया। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष चंद्र केश यादव, महामंत्री आलोक तिवारी ,राजेश शुक्ला सहित मंडल के सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Ashiki

Ashiki

Next Story