×

Amethi News: राहुल गांधी को अमेठी की जनता फिर सांसद बनाएगी: कपिल पाण्डेय

कांग्रेस किसान कमेटी के प्रदेश सचिव कपिल पाण्डेय ने कहा राहुल गांधी को अमेठी की जनता फिर सांसद बनाएगी। भाजपा ने जनता को खूब छला। अब जबाब में अमेठी से स्मृति जुबिन ईरानी जायेंगी।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 23 July 2021 6:01 PM GMT
People of Amethi will make Rahul Gandhi MP again: Kapil Pandey
X

राहुल गांधी को अमेठी की जनता फिर सांसद बनाएगी: कपिल पाण्डेय

Amethi News: राहुल गांधी को अमेठी की जनता फिर सांसद बनाएगी। भाजपा ने जनता को खूब छला। अब जबाब में अमेठी से स्मृति जुबिन ईरानी जायेंगी। यह फैसला जनता करेंगी। वर्ष 2014 से अमेठी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की चर्चा शुरू हुई। जिसे अमेठी जिला मुख्यालय से हटाकर भाजपा ने तिलोई गांव में बनवाने की ठनी है। यह छल कपट नहीं तो और क्या है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान कमेटी के प्रदेश सचिव कपिल पाण्डेय ने कांग्रेस की बैठक में शुक्रवार को कहीं।

जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजीव कुमार ने कहा कि अमेठी की जनता ने जबाब दे दिया। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। क्योंकि पूर्ण बहुमत की सरकार बसपा, सपा की तरह भाजपा का भी जाना तय है। घोटाले करने वाले बारी बारी से भी जेल जायेगें।

भाजपा सरकार की झूठ से जनता परेशान- वीरेंद्र कुमार मिश्रा

कांग्रेस कमेटी अमेठी महासचिव एवं अमेठी विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा भादर ब्लॉक में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की झूठ से जनता परेशान हैं। लोकतांत्रिक ढांचा को तोडा जा रहा है। पंचायत चुनाव ने सरकार के बहुमत को नकार दिया। पूरे प्रदेश में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल कर प्रजातन्त्र का असली स्वरुप दिखा दिया। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भी निर्दलीय ने जीत हासिल कर सरकार के कान खड़े कर दिए। जनता परिवर्तन की राह पकड ली है। भ्रष्टाचार में लिप्त नेता और अधिकारी को जनता सबक सिखायेगी। पैसे से योजना अब नहीं चलेगी। यह जनता की सोच बन गयी है।

लोग उपस्थित रहे

शुक्रवार को अमेठी ब्लाक भादर टीकरमाफी न्याय पंचायत में महत्वपूर्ण कांग्रेस की बैठक की गई। संचालन भादर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय यादव ने किया। न्याय पंचायत अध्यक्ष मुकेश मिश्र ग्रामसभा अध्यक्ष सतीश मिश्रा,अयोध्या मिश्रा, अंकित सिंह पूर्व पंचायत अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव न्याय पंचायत महासचिव संजय दुबे मुंबई उत्तर भारतीय ब्लॉक अध्यक्ष विजय शुक्ला रविंद्र मौर्य रवि मौर्य सुरेश धोबी राज बहादुर चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story