×

Amethi News: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

गुरु पूर्णिमा का पर्व जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 24 July 2021 6:32 PM GMT
guru purnima
X

गुरु पूर्णिमा गुरुजनों का सम्मान करते लोग

Amethi News: गुरु पूर्णिमा का पर्व जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौरीगंज स्थित श्री परमहंस सेवा आश्रम बाबूगंज सगरा की तपस्थली पर वैदिक ऋषि परंपराओं के अनुसार गुरु पूजन दीक्षा ज्ञान उपदेश धार्मिक अनुष्ठान जनकल्याणकारी भावनाओं के साथ आयोजित किया गया है। वहीं भाजपा के विधायकों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मठ मंदिर में पहुंच कर धर्म गुरुओं को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

गुरुवार को अमेठी के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम पर अभय चैतन्य मौनी महाराज आए हुए श्रद्धालुओं को गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि भगवान गुरु से भी बढ़कर होता है। यदि सामने भगवान और गुरु दोनों खड़े हो तो भगवान ने खुद बताया है कि पहले गुरु को प्रणाम करना चाहिए। मौनी महाराज ने कहा कि हिंदुओं के कल्याण के लिए प्रतिवर्ष आश्रम पर यज्ञ अनुष्ठान के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है। उक्त अवसर पर तमाम शिष्यों ने गुरु दीक्षा लिया।


उक्त अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने मठ मंदिर में पहुंचकर धर्म गुरुओं को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। लोक कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।


भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, अमेठी विधायिका रानी गरिमा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद सदस्य दयाशंकर यादव, भाजपा नेता सोनू यज्ञ सैनी जिला पंचायत सदस्य, उमा शंकर पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी, प्रवीण सिंह प्रमुख भादर सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने आसपास के धर्मस्थल पर मठ मंदिर में जाकर सभी धर्म गुरुओं पुजारियों का सम्मान किया वा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

बता दें कि गुरु पूर्णिम के अवसर पर हर जगह गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। भाजपा के नेता व पदाधिकारी मंदिर-मठों में जाकर साधु संतों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story