Amethi News: फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला दरोगा का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amethi News: प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन गंज थाने में तैनात महिला एस आई रश्मि यादव का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 22 April 2022 3:32 PM GMT
Amethi Dead Body Female Inspector
X

Amethi Dead Body Female Inspector 

Amethi Crime News: जिले के मोहन गंज थाने में तैनात एक महिला एस आई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।महिला एस आई का शव उसके सरकारी आवास में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतका के पिता ने महिला दरोगा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन गंज थाने में तैनात महिला एस आई रश्मि यादव का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मृतक महिला दरोगा 2018 बैच की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर सी ओ की बैठक में रश्मि यादव गई थी।वहां ऐसी किसी भी कोई दिक्कत सामने नहीं आई थी।वहा से बैठक संपन्न होकर अपने आवास पर आई।थाने का कर्मचारी जब उनके कमरे पर कागजात लाने गया तो अंदर से कमरा बंद था।जब काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा को धक्का दिया जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दिया।थाना प्रभारी वा अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए तो कमरे का मंजर हैरान करने वाला था। कमरे के अंदर पंखे से महिला दरोगा का शव लटका हुआ मिला।आनन-फानन में मृतका का शव नीचे उतारकर एंबुलेंस से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि महिला एसआई रश्मि यादव का शव कमरे में पाया गया आज सीओ की बैठक में भी गई थी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही थी। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Admin 2

Admin 2

Next Story