×

Amethi में Shivpal Singh Yadav की रथयात्रा का जोरदार स्वागत, सपा से गठबंधन प्राथमिकता

Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी को बताई प्राथमिकता

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 22 Oct 2021 4:39 PM GMT
Shivpal Yadav
X

शिवपाल सिंह यादव (फोटो-न्यूजट्रैक)

Shivpal Singh Yadav: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव (Amethi Me Shivpal Singh Yadav) रथ यात्रा (Rath Yatra) लेकर शुक्रवार शाम अमेठी पहुंचे। जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगह पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संग न होने का शिवपाल यादव का दर्द एक बार फिर छलका। उन्होंने मिशन 2022 (UP Election 2022) में राजनैतिक दलों से गठबंधन के सवाल पर दो टूक शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन हमारी प्राथमिकता में है़।

शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने आगे कहा कि नेताजी के आदेश से ही हमने पार्टी बनाई है़ और उनकी बातों को हम सब मानने को तैयार हैं। सेकुलर पार्टियों और बड़े दलों से हम गठबंधन करेंगे। शिवपाल ने कहा कि सत्ता परिवर्तन इसलिए जरूरी हो गया है़ क्योंकि जो सरकारे हैं उन्होंने झूठे वादे किए थे।


शिवपाल ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने इतने वादे कर लिए थे उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। महंगाई-भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है़। बेरोजगारी चरम सीमा पर है़। सब कारोबार बंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्यूरोक्रेट्स इस सरकार के कब्जे में हैं नही। पूरी तरह से यह सरकार इक़बाल खो चुकी है़। नौकरशाही इनके कब्जे में नही है़। लॉ एन्ड ऑर्डर (law and order) तो देख ही रहे हैं। क्या हो रहा है़ आगरा में, लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल दिया गया है़। केंद्र का गृह राज्यमंत्री किसानों को धमकी दे रहा है़।

अमेठी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया। वहां पर कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। उन्होंने उत्साहित होकर कहा कि हमारी सरकार आने पर हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। हमें युवा शक्ति पर भरोसा है क्योंकि युवा ही सत्ता परिवर्तन कराते हैं।


आपको बताते चलें कि रथ यात्रा के स्वागत के लिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जगह जगह फूल माला लेकर खड़े थे। हर जगह भारी भीड़ उनका स्वागत कर रही थी। अमेठी विधानसभा के शहजीपुर अमेठी बारामासी गौरीगंज जामों सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का स्वागत किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, Shivpal singh yadav की ताज़ा खबरे हिन्दी में , Shivpal Singh Yadav की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ News in Hindi , Shivpal Singh Yadav की सभी खबरे

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story